लाइव न्यूज़ :

भारत में 100 यूनीकॉर्न स्टार्टअप, मूल्यांकन 240 अरब डॉलर से अधिक: सीएस

By भाषा | Updated: March 23, 2021 17:37 IST

Open in App

मुंबई, 23 मार्च स्विटजरलैंड की ब्रोकरेज फर्म क्रेडिट स्विस ने मंगलवार को कहा कि भारत में 100 यूनीकॉर्न हैं, जिनका कुल मूल्य 240 अरब डॉलर से अधिक है।

ब्रोकरेज फर्म के इक्विटी रणनीतिकार नीलकंठ मिश्रा ने यहां संवाददाताओं से कहा कि एक अरब अमेरिकी डॉलर से अधिक मूल्य वाले ये यूनिकॉर्न या स्टार्टअप प्रौद्योगिकी आधारित क्षेत्रों के अलावा भी दवा और उपभोक्ता वस्तुओं जैसे सभी उद्योगों में फैले हुए हैं।

मिश्रा ने कहा कि इनमें से दो-तिहाई यूनिकॉर्न 2005 के बाद चालू हुए हैं। भारत में सूचीबद्ध कंपनियों की सूची में 336 कंपनियां ऐसाी है जो बाजार में अपने शेयर मूल्य के हिसाब से एक अरब डालर से ऊंची हैसियत की हैं।

उन्होंने कहा कि जोखिम लेने के लिए पूंजी की कमी को निजी इक्विटी फंडों द्वारा पूरा किया जा रहा है, जबकि दूरसंचार और बुनियादी ढांचा संपर्क से भी इन्हें मदद मिली है।

उन्होंने कहा कि यूनिकॉर्न में वित्तीय प्रौद्योगिकी (फिनटेक) कंपनियां अग्रणी हैं और इस क्षेत्र में पांच स्टार्टअप ऐसे है जिनका बाजार में कुल मूल्य 22 अरब डॉलर से अधिक है।

इंडियन सिक्योरिटीज रिसर्च के प्रमुख आशीष गुप्ता ने कहा कि भारतीय फिनटेक कंपनियों ने 10 अरब डॉलर की पूंजी आकर्षित की है और वे स्टार्टअप इकोसिस्टम के मामले में सबसे आगे हैं।

मिश्रा ने कहा कि यूनिकॉर्न की संख्या में और अधिक वृद्धि हो सकती है क्योंकि उद्यमी नए उपक्रमों में धन का निवेश करते हैं।

Disclaimer: लोकमत हिन्दी ने इस ख़बर को संपादित नहीं किया है। यह ख़बर पीटीआई-भाषा की फीड से प्रकाशित की गयी है।

Open in App

संबंधित खबरें

क्राइम अलर्टMP Crime: पत्नी ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर पति की कराई हत्या, अपराध को लूटपाट का रूप देने की नाकाम कोशिश की

कारोबारसावधानीपूर्वक निवेश से ठोस संपत्ति की ओर: निश्चित आय वालों का भूखंड की ओर बढ़ता रुझान

क्राइम अलर्टपटना पुलिसः 'प्लेबॉय' बनना है?, विक्की कुमार, शुभम राज और गुलशन कुमार अरेस्ट,  11 मोबाइल और लैपटॉप बरामद, दिल्ली, हरियाणा, पंजाब और केरल में 9 को लूटा

क्रिकेटक्या नेटफ्लिक्स सीरीज़ या फ़िल्म में दिखेंगे रोहित शर्मा? आईपीएल के बीच हिटमैन की इंस्टाग्राम स्टोरी ने दिया हिंट

भारतपिता अजीत पवार की गुलाबी जैकेट पहनकर पार्थ पवार ने राज्यसभा सांसद के रूप में शपथ ली, वीडियो

कारोबार अधिक खबरें

कारोबारबरसात और ओलावृष्टि से 2 करोड़ किसान प्रभावित?, आपदाग्रस्त घोषित करने की तैयारी कर रही योगी सरकार

कारोबारDisney Layoffs: आर्थिक अनिश्चितता के बीच डिज़्नी 1,000 कर्मचारियों को नौकरी से निकालने की तैयारी में

कारोबारIncome Tax Rules 2026: नए कानून के वे सेक्शन जो आपकी जेब पर असर डालेंगे? पूरी जानकारी यहां

कारोबारVerSe Innovation ने प्रसन्ना प्रसाद को CPTO नियुक्त किया, कंपनी के AI विजन को देंगे नई रफ्तार

कारोबारPetrol, Diesel Price Today: एक क्लिक से जानें पेट्रोल-डीजल के ताजा रेट, चेक करें अपने शहर के दाम