फिल्म 'जीरो' के सेट पर शाहरुख ने दिया अनुष्का को सरप्राइज, जानिए वो क्या है
By भारती द्विवेदी | Updated: January 8, 2018 20:58 IST2018-01-08T20:33:23+5:302018-01-08T20:58:19+5:30
शूटिंग के लिए जब अनुष्का सेट पर पहुंची तो किंग खान ने अपने स्टाइल में अनुष्का का ग्रैंड वेलकम किया है।

फिल्म 'जीरो' के सेट पर शाहरुख ने दिया अनुष्का को सरप्राइज, जानिए वो क्या है
अनुष्का शर्मा पिछले एक महीने से शादी और हनीमून की लंबी छुट्टी पर थीं। हनीमून से लौटकर विराट और अनुष्का ने अपनी करीबियों को दिल्ली-मुंबई में शानदार रिसेप्शन दिया था। उसके बाद दोनों साउथ अफ्रीका के लिए निकल गए थे, जहां विराट मैच खेलने गए हैं। अब अनुष्का साउथ अफ्रीका से भारत लौट चुकीं है और अपनी फिल्म 'जीरो' की शूटिंग कर रही है। डायरेक्टर आनंद एल राय की इस फिल्म में अनुष्का के साथ शाहरुख खान, कैटरीन कैफ हैं।
शूटिंग के लिए जब अनुष्का सेट पर पहुंची तो किंग खान ने अपने स्टाइल में अनुष्का का ग्रैंड वेलकम किया है। शाहरुख खान की टीम रेड चिली एंटरटेनमेंट ने उनका स्वागत फूलों से किया साथ ही अनुष्का के वैनिटी को फूलों से सजाया। जिसे देखकर अनुष्का काफी खुश हो गईं। किंग खान के सरप्राइज की फोटो अनुष्का ने अपने इंस्टाग्राम पर भी शेयर की है।
