लाइव न्यूज़ :

Kiss करते हुए तस्वीर साझा कर जीशान ने रेहाना संग रिश्ते का किया खुलासा, कहा- मेरे दिल को प्यार से भर देती है

By अनिल शर्मा | Updated: October 6, 2021 16:41 IST

जीशान से रेहाना 11 साल बड़ी हैं। जीशान ने रेहाना के साथ अपने रिश्ते का खुलासा करते हुए लिखा- मेरी प्रिय दोस्त से मेरी जिंदगी का प्यार होने तक, मेरी खुशी से मेरे दिमाग की शांति होने तक, तुम वो सब कुछ हो जिसको मैंने मांगा था।

Open in App
ठळक मुद्देजीशान खान ने खुलासा किया है कि वह रेहाना पंडित संग रिलेशनशिप में हैंजीशान ने इंस्टाग्राम पर रेहाना को किस करते हुए एक तस्वीर साझा कर रिश्ते को सार्वजनिक किया

मुंबईः बिग बॉस ओटीटी का हिस्सा रहे जीशान खान ने महीनों से चल रही रिलेशनशिप की अटकलों पर विराम लगा दिया है। उन्होंने रेहाना पंडित के साथ अपने रिलेशनशिप की पुष्टि कर दी है। जीशान ने इसका खुलासा रेहाना को किस करते हुए एक तस्वीर साझा कर किया। उन्होंने इंस्टाग्राम पर किस्स करते हुए तस्वीर के साथ एक रोमांटिक नोट भी लिखा है।

गौरतलब है कि जीशान से रेहाना 11 साल बड़ी हैं। जीशान ने रेहाना के साथ अपने रिश्ते का खुलासा करते हुए लिखा- मेरी प्रिय दोस्त से मेरी जिंदगी का प्यार होने तक, मेरी खुशी से मेरे दिमाग की शांति होने तक, तुम वो सब कुछ हो जिसको मैंने मांगा था। हर सेकेंड जो मैं तुम्हारे साथ बिताता हूं, हर सांस जो मैं तुम्हारे सामने लेता हूं..मेरे दिल को प्यार से भर देती है।

जीशान ने अपने प्यार के एहसास को शब्दों में बयां करते हुए आगे लिखा है कि हर कोई ऐसे ही प्यार को महसूस करें जैसे हम करते हैं। मुझे पता है कि ऐसे लोग भी हैं जिनके दिमाग में डाउट होगा और वे सोचेंगे कि ऐसा प्यार सच नहीं हो सकता। लेकिन जो लोगों के पास नहीं होता उस पर वो भरोसा नहीं करते हैं। जो चीज जादुई होती है वो फेयरीटेल से कम नहीं होती है। उन्होंने आगे कहा, तुम मेरी हो और मैं हर किसी को यह बता रहा हूं कि तुम मेरी हो..आई लव यू बेबी।

वहीं इसके बाद एक पोस्ट में जीशान ने कहा कि वह खुद को 'विजेता' मानते हैं क्योंकि वह बाहर के लोगों के समर्थन से अभिभूत हैं। प्रशंसकों की तरफ ध्यान दिलाते हुए उन्होंने कहा कि मैं आप सभी से कहना चाहता हूं कि अपनी सारी ऊर्जा सकारात्मक विचारों की ओर लगाएं क्योंकि यही एकमात्र तरीका है जिससे हम आगे बढ़ सकते हैं। आइए सभी नकारात्मकता को त्यागें और आगे बढ़ें क्योंकि याद रखें कि हम पीछे नहीं हटना चाहते हैं, बल्कि खुद को ऊपर उठाना चाहते हैं! 

टॅग्स :हिन्दी सिनेमा समाचारबिग बॉस
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच