सालों बाद पर्दे पर वापसी कर रही हैं एक्ट्रेस जीनत अमान, इस फिल्म में आएंगी नजर
By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: June 17, 2019 01:05 PM2019-06-17T13:05:37+5:302019-06-17T13:22:04+5:30
एक्ट्रेस जीनत अमान आशुतोष गोवरिकर की फिल्म पानीपथ से अपना कमबैक कर रही हैं।
गुजरे जमाने की ग्लैमरस एक्ट्रेस जीनत अमान लंबे समय से पर्दे से गायब हैं। लेकिन अब वह एक बार फिर से अपनी वापसी कर रही हैं। एक्ट्रेस आशुतोष गोवरिकर की फिल्म पानीपथ से अपना कमबैक कर रही हैं।
इस फिल्म में अर्जुन कपूर, कृति सैनन और संजय दत्त लीड रोल में नजर आने वाले हैं। यह फिल्म 1761 में हुई पानीपत की तीसरी लड़ाई पर आधारित है जो अफगान और मराठाओं के बीच हुई थी। ऐसे में अब इस फिल्म से जीनत का नाम भी जुड़ गया है।
आशुतोष ने इस खबर पर मुहर लगाते हुए कहा है कि जीनत जी फिल्म में होशियारगंज की सकीना बेगम का कैमियो रोल करती नजर आएंगी। उनका किरदार अपने ही राज्य में सीमित रहने वाला है जिसकी बाद में अर्जुन का कैरक्टर सरदाशिव राव भाऊ मदद करता है।
Zeenat Aman joins the cast of Ashutosh Gowariker's #Panipat... Will essay the role of Sakina Begum... Stars Sanjay Dutt, Arjun Kapoor and Kriti Sanon. pic.twitter.com/Zp5KPJDDn1
— taran adarsh (@taran_adarsh) June 17, 2019
आशुतोष और जीनत इससे पहले 1989 आई फिल्म गवाही में साथ काम कर चुके हैं। पानीपथ की शूटिंग 2018 में शूरू हुई थी। जीनत इस फिल्म की शूटिंग अलगे हफ्ते से करेंगी।