लाइव न्यूज़ :

नहीं रहीं जरीन खान की मां परवीन खान, मुंबई में होगा अंतिम संस्कार

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 8, 2026 15:17 IST

ज़रीन खान इंस्टाग्राम पर अपनी मां के बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में नियमित रूप से जानकारी साझा कर रही थीं और प्रशंसकों और शुभचिंतकों से उनके लिए प्रार्थना करने का आग्रह कर रही थीं।

Open in App
ठळक मुद्देअंतिम संस्कार 8 अप्रैल, 2026 को मुंबई के वर्सोवा में होगा।जरीन खान और सना खान की माता 8 अप्रैल को शांतिपूर्वक स्वर्ग सिधार गईं। अभिनेत्री की टीम ने आधिकारिक बयान से जानकारी दी। 

मुंबईः अभिनेत्री जरीन खान की मां परवीन खान का 8 अप्रैल, 2026 को निधन हो गया। वे कई वर्षों से एक लंबी और गंभीर बीमारी से जूझ रही थीं। बुधवार को उन्होंने अंतिम सांस ली। उन्हें लगातार स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं का सामना करना पड़ रहा था। 2016 में हृदय सर्जरी की गई थी। परवीन खान के निधन की खबर अभिनेत्री की टीम ने आधिकारिक बयान से जानकारी दी। सूचित किया जाता है कि हमारी प्रिय परवीन खान, जरीन खान और सना खान की माता 8 अप्रैल को शांतिपूर्वक स्वर्ग सिधार गईं। उनका अंतिम संस्कार 8 अप्रैल, 2026 को मुंबई के वर्सोवा में होगा।

पिछले कुछ महीनों से ज़रीन खान इंस्टाग्राम पर अपनी मां के बिगड़ते स्वास्थ्य के बारे में नियमित रूप से जानकारी साझा कर रही थीं और प्रशंसकों और शुभचिंतकों से उनके लिए प्रार्थना करने का आग्रह कर रही थीं। इस साल फरवरी में उन्होंने पोस्ट किया, "मां को फिर से अस्पताल में भर्ती कराया गया है... कृपया उनके लिए प्रार्थना करें!" दुख की बात है कि परवीन के परिवार ने पुष्टि की है कि मुंबई में 65 वर्ष की आयु में उनका निधन हो गया।

परवीन खान का अंतिम संस्कार आज अंधेरी स्थित वर्सोवा मुस्लिम कब्रिस्तान में होगा। ज़रीन ने अपनी मां के निधन से एक दिन पहले अपनी प्यारी पालतू बिल्ली रैम्बो को खो दिया। उन्होंने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर के साथ लिखा, "मेरा प्यारा बच्चा आज सुबह अपने भाई-बहनों से मिलने के लिए मुझे छोड़कर चला गया।" मेरा बच्चा, मेरा रैम्बो, तुम्हारी आत्मा को शांति मिले।

टॅग्स :जरीन खानमुंबई
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीभाई आप 30 साल से काम कर रहे हो और हम सबने आपको रिपीट किया?, सलमान खान ने राजपाल यादव को किया सपोर्ट, पढ़िए वायरल पोस्ट

क्राइम अलर्टनिर्माण स्थल पर काम करने गए थे माता-पिता, 7 वर्षीय बेटी से 45 वर्षीय शख्स ने किया रेप, अरेस्ट

क्रिकेटचेन्नई सुपर किंग्सः 7500000 रुपये बनाम 28.4 करोड़?, सरफराज खान के सामने ढेर कार्तिक शर्मा-प्रशांत वीर, 3 मैच के बाद देखिए आंकड़े?

भारतमुंबई में IIMCAA कनेक्शन्स मीट, फिल्म निर्माता मनोज मौर्य की सिल्वर जुबली सम्मान से सम्मानित

भारतपश्चिम एशिया युद्धः ओमान तट के निकट ड्रोन बोट हमले में जान गंवाने वाले 25 वर्षीय नाविक दीक्षित सोलंकी का शव मुंबई लाया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीAA26xA6 का खतरनाक पोस्टर आउट!, क्या Allu Arjun बनेंगे सुपरहीरो?

बॉलीवुड चुस्कीअवॉर्ड शो में कर्ज़ पर मज़ाक को लेकर हो रही आलोचना के बीच राजपाल यादव ने पत्रकार सौरभ द्विवेदी के बचाव में उतरे, VIDEO

बॉलीवुड चुस्कीVirat Kohli ने देखी 'Dhurandhar 2', बोले- ऐसी फिल्म आज तक नहीं देखी!

बॉलीवुड चुस्कीएक शब्द ने मचा दिया बवाल! राकेश बेदी को क्यों मांगनी पड़ी माफी?

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम