लाइव न्यूज़ :

जायरा वासिम छेड़छाड़ मामला: मुंबई पुलिस ने कोर्ट में पेश की अपनी चार्जशीट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: August 27, 2018 16:13 IST

zaira wasim Molestation Case: जायरा वसीम से 10 दिसंबर 2017 को फ्लाइट में छेड़छाड़ हुई थी। जिसके बाद आरोपी विकास सचदेवा को पास्को (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) एक्ट की धारा 354 के तहत उस वक्त गिरफ्तार किया गया था

Open in App

मुंबई, 27 अगस्त : दंगल एक्ट्रेस जायरा वसीम से फ्लाइट में छेड़छाड़ के मामले में अब नया मोड़ आ गया है। खबर के अनुसार सहार पुलिस ने 8 महीने बाद मुंबई की डिंडोशी कोर्ट में चार्जशीट पेश कर दी है। जायरा वसीम से 10 दिसंबर 2017  को फ्लाइट में छेड़छाड़ हुई थी।

जिसके बाद आरोपी विकास सचदेवा को पास्को (प्रोटेक्शन ऑफ चिल्ड्रन फ्रॉम सेक्सुअल ऑफेंस) एक्ट की धारा 354 के तहत उस वक्त गिरफ्तार किया गया था। जायरा से घटना की जानकारी  एक वीडियो के जरिए दी थी। अब खबरों की मानें तो सहर पुलिस ने करीब 8 महीने बाद मुंबई कोर्ट में चार्जशीट पेश की है।

वहीं, हाल ही में खबर आई थी कि दंगल और सीक्रेट सुपरस्टार की स्टार जायरा वसीम हवाईजहाज में छेड़खानी मामले में अपनी शिकायत वापस ले सकती हैं। इंडियन एक्सप्रेस ने जायरा वसीम की टीम के हवाले से ये दावा किया है।  जायरा वसीम ने एयर विस्तारा की फ्लाइट में सफर के दौरान 39 वर्षीय कारोबारी विकास सचदेवा पर छेड़खानी का आरोप लगाया था। 17 वर्षीय जायरा ने आरोप लगाया था कि दिल्ली से मुंबई जाते हुए विमान में ये घटना घटी थी। मुंबई के कारोबारी सचदेवा के खिलाफ नौ दिसंबर 2017 को पोस्को के तहत मुकदमा दर्ज किया था। मुंबई की स्थानीय अदालत ने सचदेवा को जमानत दे दी थी।

जायरा वसीम की टीम के सदस्य ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "अभियुक्त को उसके किए के लिए सार्वजनिक रूप से अपमानित होना पड़ा है, सभी उसका नाम जान चुके हैं। कुछ लोगों ने हमसे मुकदमे की स्थिति जानने के लिए संपर्क किया तो उसने (जायरा) कहा कि वो उसे माफ कर सकती है।" टीम के सदस्य ने कहा कि घटना के बाद जायरा गहरे सदमे और दुविधा में थी। टीम के सदस्य ने इंडियन एक्सप्रेस से कहा, "...जो कुछ हुआ वो (जायरा) उसे (अभियुक्त को) सजा नहीं दिलाना चाहती। वो उसे अपनी गलती सुधारने का मौका देना चाहती है।"

जायरा वसीम ने हवाईजहाज में हुई दुर्घटना के बारे में अपने इस्टाग्राम पर जानकारी दी थी। इंस्टाग्राम पर शेयर किए गये वीडियो में रोते हुए आरोप लगाया था कि सचदेवा ने रात को सोते हुए अपने पैरों से उसने शरीर को छुआ था। सचदेवा ने सभी आरोपों से इनकार किया था। एयरलाइंस कंपनी ने कहा था कि जायरा ने फ्लाइट के दौरान विमानकर्मियों से कोई शिकायत नहीं की थी।

टॅग्स :बॉलीवुड अभिनेत्रीज़ायरा वसीम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 की 'हमजा की बीवी' का मॉर्डन लुक वायरल, स्टाइल देखकर रह जाएंगे हैरान

बॉलीवुड चुस्कीये हैं मोहब्बतें वाली Divyanka बनने वाली हैं मां, 10 साल बाद मिली खुशखबरी, देखें तस्वीरें

बॉलीवुड चुस्कीरैपर बादशाह को 'टटीरी' गाने को लेकर विवाद के चलते लॉरेंस बिश्नोई गैंग से जान से मारने की धमकी दी

बॉलीवुड चुस्कीटीवी एक्ट्रेस Kritika Kamra ने Gaurav Kapur संग रचाई शादी, सोशल मीडिया पर शेयर की 'मिस्टर-मिसेज' वाली पहली रोमांटिक तस्वीरें

फ़ैशन – ब्यूटीChaitra Navratri 2026: मां दुर्गा के नौ दिन पहनें 9 रंग की साड़ियां, इन सेलेब्स से लें इंस्पिरेशन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस