'जिंदा बचने के लिए हमेशा दोषी महसूस करूंगी', याशिका ने हादसे में दोस्त की मौत के बाद लिखा भावुक नोट

By अनिल शर्मा | Updated: August 4, 2021 11:42 IST2021-08-04T11:15:14+5:302021-08-04T11:42:37+5:30

24 जुलाई को अपने दोस्तों के साथ ट्रिप पर जा रही थी। उनकी कार सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई और एक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। उनके एक दोस्त वल्लीचेट्टी भवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि याशिका गंभीर रूप से घायल हो गई थीं।

Yashika writes emotional note after friend's death in accident I will forever feel guilty to bealive | 'जिंदा बचने के लिए हमेशा दोषी महसूस करूंगी', याशिका ने हादसे में दोस्त की मौत के बाद लिखा भावुक नोट

'जिंदा बचने के लिए हमेशा दोषी महसूस करूंगी', याशिका ने हादसे में दोस्त की मौत के बाद लिखा भावुक नोट

Highlightsयाशिका 24 जुलाई को अपने तीन दोस्तों के साथ ट्रिप पर जा रही थी उनकी कार सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई थीउनके एक दोस्त वल्लीचेट्टी भवानी की मौके पर ही मौत हो गई थी

अभिनेत्री याशिका आनंद ने जुलाई में कार हादसे में अपनी दोस्त वल्लीचट्टी भवानी की मौत के बाद इंस्टाग्राम पर भावुक नोट लिखा है। उन्होंने लिखा, "पता नहीं कि मुझे...बचाने के लिए भगवान का शुक्रिया अदा करना चाहिए या मेरी...दोस्त को मुझसे दूर करने के लिए...दोष देना चाहिए।" उन्होंने लिखा, "मैं ज़िंदा बचने के लिए हमेशा दोषी महसूस करूंगी!!"

आशा है किसी दिन आपका परिवार मुझे माफ कर देगाः याशिका

याशिका ने आगे लिखा, वास्तव में पावनी मैं आपको हर पल याद करती हूं। मुझे पता है कि तुम मुझे कभी माफ नहीं कर सकती !! मुझे वास्तव में खेद है कि मैंने आपके परिवार को ऐसी भयानक स्थिति में डाल दिया। बस इतना जान लो कि मैं तुम्हें हर पल याद करती हूं और मैं हमेशा जिंदा रहने के लिए दोषी हूं। आपकी आत्मा को शांति मिले। मैं प्रार्थना करती हूं कि तुम मेरे पास वापस आओ !! आशा है कि किसी दिन आपका परिवार मुझे माफ कर देगा! मैं हमेशा के लिए हमारी यादों को संजोती रहूंगी।

पिछले दिनों पुलिस ने याशिका का ड्राइविंग लाइसेंस जब्त किया था

अभिनेत्री और बिग बॉस तमिल की कंटेस्टेंट रहीं याशिका आनंद का पुलिस ने ड्राइविंग लाइसेंस जब्त कर लिया है। गौरतलब है कि कुछ दिन पहले ही अभिनेत्री का ईस्ट कोस्ट रोड, महाबलीपुरम में एक कार एक्सीडेंट हो गया जिसमें वह गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। इस हादसे में उनकी एक दोस्त की मौत भी हो गई जिसके साथ वह ट्रिप पर जा रही थीं। पुलिस ने रैश ड्राइविंग को लेकर अभिनेत्री के खिलाफ केस भी दर्ज किया है।

तीन दोस्तों के साथ ट्रिप पर जा रही थीं याशिका

बता दें, याशिका 24 जुलाई को अपने तीन दोस्तों के साथ महाबलीपुरस से चैन्नई ट्रिप पर जा रही थी। उनकी कार सड़क के बीच बने डिवाइडर से टकरा गई और एक सड़क किनारे गड्ढे में जा गिरी। उनके एक दोस्त वल्लीचेट्टी भवानी की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि याशिका गंभीर रूप से घायल हो गई थीं। कार को गड्ढे में देख वहां से गुजरने वालों लोग मदद को आगे आए। कार में उस वक्त तीन लोग फंसे थे। उन्हें कार से निकालने के बाद अस्पताल में भर्ती करवाया गया।

याशिका आनंद तमिलनाडु की एक लोकप्रिय मॉडल हैं। इसके साथ ही उन्होंने 'कवलाई वेंदम', 'नोटा' और 'धुरुवंगल पथिनारू' जैसी फिल्मों में सपोर्टिंग रोल निभाएं। उन्होंने इरुत्तु अरैयिल मुराट्टू कुथु में एक अहम भूमिका निभाई।

Web Title: Yashika writes emotional note after friend's death in accident I will forever feel guilty to bealive

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे