लाइव न्यूज़ :

रैम्प पर जब गिरते गिरते बचीं यामी गौतम, फिर दिया यह बयान जिसे हर मॉडल रखेगी याद

By लोकमत समाचार ब्यूरो | Updated: February 1, 2019 08:36 IST

Open in App

रैम्प पर वॉक करते समय मॉडल्स या एक्ट्रेसेज के साथ अक्सर हादसे होते रहते हैं. इन दिनों मुंबई में चल रहे लैक्मे फैशन वीक के दौरान ऐसे ही एक हादसे का शिकार होते-होते बच गईं ब्लॉकबस्टर फिल्म 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' की हीरोइन यामी गौतम.

मंगलवार से शुरू हुए इस फैशन वीक में पहले दिन जहां एक्ट्रेस तब्बू और फिल्ममेकर करण जौहर ने अपनी रंगत बिखेरी, वहीं बुधवार को यामी गौतम खूबसूरत लाइट पिंक गाउन में रैंप पर उतरीं. वह बेहद खूबसूरत लग रही थीं. उन्होंने सोचा भी नहीं होगा कि उनके साथ अगले ही पल क्या होने वाला है. जैसे ही वह सेलिब्रिटी फैशन डिजाइनर गौरी और नैनिका के शो में वॉक करने के लिए पहुंचीं, बीच में ही उनके पैर लड़खड़ा गए. उनका लॉन्ग गाउन बार-बार उनके पैरों में अटक रहा था.

एक पल को सब यही सोचने लगे कि शायद यामी गिर जाएंगी लेकिन उन्होंने बड़ी स्मार्टनेस के साथ न केवल खुद को संभाला बल्कि मुस्कुराते हुए रैम्प वॉक भी कम्पलीट किया. दर्शकों की सराहना से मिलती है संतुष्टि फैशन वीक से इतर यामी गौतम ने कहा कि उनकी हालिया रिलीज फिल्म 'उरी' की बॉक्स ऑफिस सफलता और कमाई के आंकड़ों के बजाय दर्शकों से मिलने वाली सराहना से वह संतुष्ट महसूस करती हैं. उन्होंने कहा कि 'विक्की डोनर' से बॉलीवुड में कदम रखने के साथ ही उनका लक्ष्य यादगार किरदारों को निभाने का रहा है.

यामी ने कहा, ''दर्शकों की सराहना मिलने से वास्तव में मेरा आत्मविश्वास बढ़ता है. यह मेरे लिए किसी करोड़ी क्लब में शामिल होने से कहीं अधिक महत्वपूर्ण है. यदि मेरे काम से दर्शक खुश हैं तो मैं संतुष्ट महसूस करती हूं. 'उरी : द सर्जिकल स्ट्राइक' के बाद मुझे जो प्रतिक्रिया मिली, उसने निश्चित तौर पर मेरे लिए चीजें बेहतर की हैं.''

टॅग्स :यामी गौतम
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीधुरंधर 2 में छुपे हैं इतने बड़े सरप्राइज! ये नए किरदार देख दिमाग घूम जाएगा

बॉलीवुड चुस्कीArticle 370 Box Office: यामी गौतम की आर्टिकल 370 की कमाई में आई गिरावट, 12 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीArticle 370 Box Office: यामी गौतम की आर्टिकल 370 की धुआंधार कमाई, 11 दिनों में कमाए इतने करोड़

बॉलीवुड चुस्कीArticle 370 Box Office: चौथे दिन धीमी पड़ी यामी गौतम की फिल्म आर्टिकल 370 की कमाई, देखें बॉक्स ऑफिस कलेक्शन

बॉलीवुड चुस्कीArticle 370 Box Office Collection Day 1: आर्टिकल 370 ने तोड़ा द कश्मीर फाइल्स का रिकॉर्ड, बॉक्स ऑफिस पर झमाझम बरसे नोट

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस