लाइव न्यूज़ :

बॉलीवुड राइटर ने कोरोना वायरस पर भारत की पाकिस्तान से की तुलना, Tweet करके कही ये बड़ी बात

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: April 1, 2020 13:36 IST

मनोज मुंतशिर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। राइटर हर सामाजिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते हैं। अब मनोज ने एक ऐसा ट्वीट किया है जो हर तरफ छा गया है।

Open in App
ठळक मुद्देकोरोना वायरस (Coronaviru) को लेकर दुनिया भर में जंग जारी है। भारत में भी इसका प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है

कोरोना वायरस (Coronaviru) को लेकर दुनिया भर में जंग जारी है। भारत में भी इसका प्रकोप तेजी से बढ़ रहा है। ऐसे में भारत में 21 दिन का लॉकडाउन (Coronavirus Lockdown) चल रहा है।जिस कारण से अधिकतर लोग घर में ही समय बिता रहे हैं। बॉलीवुड सेलेब्स जमकर लोगों को हिदायत देते नजर आ रहे हैं। ऐसे में बॉलीवुड राइटर मनोज मुंतशिर का एक ट्वीट छाया हुआ है।

मनोज मुंतशिर सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। राइटर हर सामाजिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते हैं। अब मनोज ने एक ऐसा ट्वीट किया है जो हर तरफ छा गया है।अपने ट्वीट में गीतकार ने कोरोना वायरस को लेकर भारत की पाकिस्तान से तुलना की है।

मनोज ने हाल ही में ट्वीट किया है। राइटर ने लिखा है कि पाकिस्तान की आबादी 19.75 करोड है और वहां कोरोना वायरस (Coronavirus) मरीजों की संख्या इस समय 1914 है। भारत की जनसंख्या इस समय 135 करोड़ है यहां कोरोना वायरस के केस 1251 हैं। यह बहुत साधारण है कि पाकिस्तान में 1 लाख लोगों पर 1 इंसान संक्रमित है तो वहीं भारत में 10 लाख लोगों पर 1 व्यक्ति संक्रमित है। दोनों ही देशों का तापमान और बाकी चीजें लगभग समान हैं। इस कहानी की नैतिक शिक्षा यह है कि हम एक राष्ट्र के तौर पर काफी अच्छा काम कर रहे हैं। हाल ही में फिल्मफेयर में गाने को अवॉर्ड नहीं मिलने से आहत गीतकार मनोज मुंतश‍िर ने अवॉर्ड शो को हमेशा के लिए अलविदा कह दिया था। तेरी मिट्टी गाने के गीतकार मनोज मुंतशिर ने ट्वीट करके हमेशा के लिए अवॉर्ड शोज में ना जाने की बात कही है। उन्होंने लिखा है कि अगर मैं पूरी जिंदगी भी कोश‍िश करूं तो 'तू कहती थी तेरा चांद हूं मैं और चांद हमेशा रहता है' से बेहतर और कोई लाइन नहीं लिख पाऊंगा। आप उन शब्दों को सम्मान देने में असमर्थ साबित हुए जिसने करोड़ों भारतीयों को रुलाया और अपने मातृभूमि की चिंता की। इसलिए आज मैं आपको अलविदा कहता हूं। मैं ऑफ‍िश‍ियली अनाउंस करता हूं कि मैं अपने आख‍िरी सांस तक किसी भी अवॉर्ड शो में नहीं जाऊंगा, अलविदा'।

मनोज की जगह फिल्म फेयर अवॉर्ड बेस्ट लिरिसिस्ट कैटेगरी में अपना टाइम आएगा गाने के लिए डिवाइन और अंकित तिवारी तुझे कितना चाहने लगे गाने के लिए मिथुन, बेख्याली सॉन्ग के लिए इरशाद कामिल और तेरी मिट्टी गाने के लिए मनोज मुंतश‍िर को नॉमिनेट किया गया था

टॅग्स :कोरोना वायरसबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच