लाइव न्यूज़ :

राइटर आशीष कौल ने कंगना के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में दायर की अवमानना याचिका, जानें पूरा मामला

By अनिल शर्मा | Updated: July 29, 2021 12:27 IST

इस पूरे मामले पर आशीष के वकील अदनान शेख और योगिता जोशी ने कहा कि हमने जावेद अख्तर जी को एक पत्र लिखा है और उनके जवाब से पता चला कि पासपोर्ट आवेदन के दौरान कंगना ने जो फैक्ट्स बताए हैं वह गलत है...

Open in App
ठळक मुद्देभिनेत्री के खिलाफ राइटर आशीष कौल ने अवमानना याचिका दायर की हैकंगना के खिलाफ कुछ महीनों पहले राइटर आशीष कौल ने कॉपी राइट के उल्लंघन का आरोप लगाया थायह याचिका फिल्म 'मणिकर्णिका रिटर्न्स द लीजेंड ऑफ दिद्दा' के लिए कॉपीराइट उल्लंघन से संबंधित है

बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत की मुश्किलें बढ़ती ही जा रही हैं। गीतकार जावेद अख्तर के मानहानि केस के बाद अभिनेत्री के खिलाफ राइटर आशीष कौल ने अवमानना याचिका दायर की है। पंगा एक्ट्रेस कंगना के खिलाफ कुछ महीनों पहले राइटर आशीष कौल ने कॉपी राइट के उल्लंघन का आरोप लगाया था। इसी मामले में आशीष कौल ने कंगना के खिलाफ बॉम्बे हाई कोर्ट में अवमानना याचिका दायर की है। 

इस पूरे मामले पर आशीष के वकील अदनान शेख और योगिता जोशी ने कहा कि हमने जावेद अख्तर जी को एक पत्र लिखा है और उनके जवाब से पता चला कि पासपोर्ट आवेदन के दौरान कंगना ने जो फैक्ट्स बताए हैं वह गलत है और यह एक गंभीर अपराध है। हम ये बात हाई कोर्ट में पेश करेंगे और अगर अदालत में यह धोखाधड़ी साबित हो जाता है तो इसका परिणाण जरूर निकलेगा।

गौरतलब है कि आशीष कौल ने कुछ महीने पहले कंगना  के खिलाफ फिल्म 'मणिकर्णिका रिटर्न्स द लीजेंड ऑफ दिद्दा' के लिए कॉपीराइट उल्लंघन का मामला दर्ज कराया था। आशीष ने साफतौर पर कहा हा कि वह कॉपीराइट मामले में कंगना को किसी भी तरह की राहत दिए जाने का विरोध करेंगे। वहीं कंगना और उनके भाई अक्षत रनौत ने इस मामले में उनके खिलाफ प्राथमिकी रद्द करने के लिए बॉम्बे हाईकोर्ट में एक याचिका दायर की है।

बता दें कि गीतकार जावेद अख्तर ने भी कंगना के खिलाफ पिछले साल ही एक्ट्रेस पर मानहानि का केस दर्ज करवाया था। जावेद अख्तर ने आरोप लगाया था कि कंगना ने जुलाई 2020 में एक इंटरव्यू के दौरान उनके खिलाफ कई आपत्तिजनक बयान दिए थे। अभिनेत्री को अगली सुनवाई की तारीख पर कोर्ट में उपस्थित रहने का आदेश दिया गया है।

टॅग्स :कंगना रनौतबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच