पीएम मोदी बने सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले भारतीय, अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका तक रेस में शामिल, देखें पूरी लिस्ट

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: July 19, 2019 08:58 IST2019-07-19T08:58:46+5:302019-07-19T08:58:46+5:30

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश के कई ब़ॉलीवुड सेलेब्स शामिल हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर सुष्मिता सेन तक इस लिस्ट में शामिल हैं।

world most admired 2019 amitabh bachchan to deepika padukone most admired? | पीएम मोदी बने सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले भारतीय, अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका तक रेस में शामिल, देखें पूरी लिस्ट

पीएम मोदी बने सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वाले भारतीय, अमिताभ बच्चन से लेकर प्रियंका तक रेस में शामिल, देखें पूरी लिस्ट

Highlightsदुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वालों की लिस्ट हाल ही में पेश की गई है। ये लिस्ट YouGov ने पेश की है,

दुनियाभर में सबसे ज्यादा पसंद किए जाने वालों की लिस्ट हाल ही में पेश की गई है। ये लिस्ट YouGov ने पेश की है, जिसमें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से लेकर देश के कई ब़ॉलीवुड सेलेब्स शामिल हैं। अमिताभ बच्चन से लेकर सुष्मिता सेन तक इस लिस्ट में शामिल हैं। 

इस लिस्ट में पीएम मोदी को भारतियों में पहला और दुनियाभर में छठवां स्थान हासिल हुआ है। इस लिस्ट में किसी भी बिजनेसमैन या फिर स्पोर्टस पर्सन का नाम शामिल नहीं है।इंटरनेट और डाटा मार्केटिंग फर्म YouGov ने ये लिस्ट ऑनलाइन वोटिंग के आधार पर जारी की है। 


इस लिस्ट में मेल कलाकारों की लिस्ट में टॉप पर महानायक अमिताभ बच्चन हैं। उनको 12वां स्थान प्राप्त हुआ है। वहीं, शाहरुख खान को लिस्ट को 16वां स्थान मिला है। सलमना खान भी लिस्ट में जगह बनाने में कामयाब हुए हैं उनको 18वां स्थान हासिल हुआ है। इस लिस्ट में ऐश्वर्या राय, प्रियंका चोपड़ा सहित दीपिका पादुकोण और सुष्मिता सेन का नाम भी शामिल है।

 फीमेल में दीपिका पादुकोण को 13वां स्थान हासिल हुआ है। वह अभिनेत्रियों में टॉप पर रही हैं। दीपिका का बाद लिस्ट में प्रियंका चोपड़ा शामिल हैं, जिनको 14वांस स्थान हासिल हुआ है। वहीं, ऐश्वर्या राय रो 16वां व सुष्मिता सेन को 17 स्थान हासिल हुआ है।इस बीच सुष्मिता सेन ने फैंस द्वारा मिले प्यार को देखते हुए सोशल मीडिया जरिए उन्हें धन्यवाद कहा है। 

Web Title: world most admired 2019 amitabh bachchan to deepika padukone most admired?

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे