लाइव न्यूज़ :

लॉकडाउन में पति से परेशान पत्नी की सोनू सूद से गुजारिश, कहा- मुझे मां के घर भेज दो, एक्टर ने सुझाया बेस्ट तरीका

By अमित कुमार | Updated: June 1, 2020 19:45 IST

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद लगातार भूखे लोगों को खाना खिलाने से लेकर प्रवासी मजदूरों को उनके घर पहुंचाने तक काम कर रहे हैं। सोनू की दरियादिली की हर कोई तारीफ कर रहा है।

Open in App
ठळक मुद्देसोनू सूद के पास लगातार प्रवासी मजदूरों के अलावा और कई लोगों के ट्वीट और मैसेज आ रहे हैं।इस बीच एक महिला ने सोनू को ट्वीट कर अपना घरेलू झगड़ा सुनाया।

बॉलीवुड एक्टर सोनू सूद ने मुंबई में फंसे प्रवासी मजदूरों के लिए सोशल मीडिया पर एक पोस्ट किया था। इस पोस्ट में लिखा गया, 'मेरे प्यारे श्रमिक भाइयों और बहनों। अगर आप मुंबई में है और अपने घर जाना चाहते हैं तो कृपया इस नंबर पर कॉल करें 18001213711 और बताएं कि आप कितने लोग हैं, अभी कहां पर हैं और कहां जाना चाहते हैं। मैं और मेरी टीम जो भी मदद कर पाएंगे हम जरूर करेंगे।'

इसके बाद से ऐसी खबरें भी आ रही थी कि सोनू सूद के नाम पर कुछ लोग प्रवासी से पैसे मांग रहे हैं। इस पर सोनू सूद का रिप्लाई सामने आया है। सोनू सूद ने ऐसी खबरों को गलत बताते हुए लिखा, 'दोस्तों, जो भी सेवा हम श्रमिकों के लिए कर रहें हैं वो बिल्कुल निःशुल्क है. आपसे अगर कोई भी व्यक्ति मेरा नाम लेकर पैसे मांगे तो मना कर दीजिए और तुरंत हमें या करीबी पुलिस अफसर को रिपोर्ट कीजिए।'

वहीं सोनू सूद के पास लगातार प्रवासी मजदूरों के अलावा और कई लोगों के ट्वीट और मैसेज आ रहे हैं। सोनू सभी का रिप्लाई कर रहे हैं। इस बीच एक महिला ने सोनू को ट्वीट कर अपना घरेलू झगड़ा सुनाया। उन्होंने ट्वीट कर कहा, 'सोनू सूद, मैं अपने पति के साथ जनता कर्फ्यू से लेकर चौथे लॉकडाउन तक रही हूं। या तो आप उन्हें कहीं भेज दें या फिर मुझे मेरी मां के घर। मैं अब उनके साथ पल भर भी नहीं रह सकती।'

महिला की परेशानी जानने के बाद सोनू सूद भी कहां चुप रहने वाले थे। सोनू ने लिखा, 'मेरे पास एक बेहतर प्लान है। मैं आप दोनों को एकसाथ गोवा भेज देता हूं। क्या कहते हो?' सोनू सूद का यह ट्वीट सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। फैंस लगातार इस पर अपनी प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। 

टॅग्स :सोनू सूदबॉलीवुड हीरोबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच