बोल्ड कंटेंट के लिए मशहूर ULLU ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल पर केस दर्ज, महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

By अनिल शर्मा | Published: August 6, 2021 01:28 PM2021-08-06T13:28:17+5:302021-08-06T13:59:51+5:30

पुलिस के मुताबिक उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के अंधेरी कार्यालय के स्टोररूम में एक 28 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ की गई। विभु अग्रवाल के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है।

Woman alleges harassment against Ullu App CEO Vibhu Agarwal case registered on company country head Anjali Raina | बोल्ड कंटेंट के लिए मशहूर ULLU ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल पर केस दर्ज, महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

बोल्ड कंटेंट के लिए मशहूर ULLU ऐप के सीईओ विभु अग्रवाल पर केस दर्ज, महिला ने लगाया यौन उत्पीड़न का आरोप

Highlightsउल्लू ऐप एडल्ट कंटेंट के लिए मशहूर हैसाल 2013 में विभु अग्रवाल ने बॉलीवुड फिल्म ‘बात बन गई’ प्रोड्यूस की थीकंपनी के अंधेरी कार्यालय के स्टोररूम में एक 28 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ की गईः पुलिस

फिल्म प्रोडक्शन कंपनी उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड (उल्लू ऐप) के सीईओ विभु अग्रवाल के खिलाफ एक महिला का यौन उत्पीड़न करने के आरोप में केस दर्ज हुआ है। मुंबई पुलिस के मुताबिक, 28-वर्षीय महिला से अंधेरी स्थित ऑफिस के स्टोर रूम में छेड़छाड़ की गई। पुलिस ने कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना के खिलाफ भी मामला दर्ज किया है। 

पुलिस के मुताबिक उल्लू डिजिटल प्राइवेट लिमिटेड के अंधेरी कार्यालय के स्टोररूम में एक 28 वर्षीय महिला से छेड़छाड़ की गई। विभु अग्रवाल के खिलाफ पुलिस ने आईपीसी की धारा 354 के तहत मामला दर्ज किया है। विभु अग्रवाल के साथ ही उनकी कंपनी की कंट्री हेड अंजलि रैना पर भी मामला दर्ज किया है।

उल्लू ऐप एडल्ट कंटेंट के लिए मशहूर है। साल 2013 में विभु अग्रवाल ने बॉलीवुड फिल्म ‘बात बन गई’ प्रोड्यूस की थी। 2018 में उन्होंने उल्लू एप लॉन्च किया था। इस पर हिंदी और अंग्रेजी के अलावा भोजपुरी, बंगाली, पंजाबी, मराठी, तमिल, तेलुगू, कन्नड़ और गुजराती भाषा के कंटेंट भी स्ट्रीम होते हैं। 

Web Title: Woman alleges harassment against Ullu App CEO Vibhu Agarwal case registered on company country head Anjali Raina

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे