एक दूसरे के प्यार में डूबे हैं आलिया-रणबीर, अगले साल तक ले सकते हैं सात फेरे!
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 29, 2018 15:58 IST2018-10-29T15:49:13+5:302018-10-29T15:58:31+5:30
बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का दौर सा चल रहा है। एक के बाद एक सितारा शादी के बंधन में बंध रहा है। दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक के बाद अब एक कपल के शादी के चर्चे जोरों पर हैं।

एक दूसरे के प्यार में डूबे हैं आलिया-रणबीर, अगले साल तक ले सकते हैं सात फेरे!
बॉलीवुड में इन दिनों शादियों का दौर सा चल रहा है। एक के बाद एक सितारा शादी के बंधन में बंध रहा है। दीपिका-रणवीर और प्रियंका-निक के बाद अब एक कपल के शादी के चर्चे जोरों पर हैं।
मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो रणबीर कपूर और आलिया भट्ट जो कि इन दिनों एक दूसरे के इश्क में गिरफ्तार हैं। अब ये कपल अपने रिलेशनशिप को अगले लेवल पर ले जाना चाहते है और संभव है कि यह जोड़ी अगले साल में शादी के बंधन में बंध जाए। एनबीटी की खबर के अनुसार ये दोनों अगले साल तक शादी कर सकते हैं।
रणबीर कपूर, आलिया भट्ट को डेट कर रहे हैं ये सभी तो पता है। ऐसे में दोनों के परिवारों ने भी इस रिश्ते को अपनी मंजूरी दे दी है और दोनों ही परिवार एक-दूसरे को काफी पसंद करते हैं। बताया जा रहा है कि शादी की तारीख तय करने से पहले दोनों परिवार ऋषि कपूर के ठीक होने का इंतजार कर रहे हैं।
जैसा कि सभी को पता है कि ऋषि इस समय न्यू यॉर्क में अपना इलाज करा रहे हैं। खबर के अनुसार केवल रणबीर ही नहीं बल्कि पूरा परिवार ही आलिया को काफी पसंद करता है। कहा जा रहा है कि अगले साल तक दोनों शादी के बंधन में बंध जाएंगे। हांलाकि हम देख चुके हैं कि कॉफी विद करण में आलिया ने काफी हद तक अपने और रणबीर के रिश्ते को सार्वजनित रूप से स्वीकार किया था।
हाल ही में आलिया भट्ट और रणबीर कपूर न्यूयॉर्क की सड़को पर घूमते हुए, एक दूसरे के साथ समय बिताते नजर आ रहे थे। सोशल मीडिया पर आलिया और रणबीर की एक तस्वीर में एक साथ देख फैंस क्रेजी हुए दिख रहे थे। आज सुबह से ही आलिया और रणबीर की जोड़ी सोशल मीडिया पर छाई हुई दिख रही थीं। फोटो सोशल मीडिया पर आते ही वायरल हो गई थीं। जैसा कि फैंस को पहले से पता है रणबीर कपूर काफी दिनों न्यूयॉर्क में थीं। ऐसे में अपनी बिजी शेड्यूल से टाइम निकलकर अब आलिया भी रणबीर कपूर से मिलने न्यूयॉर्क की धरती पर पहुंच गई थीं।
वहीं, दोनों दबीं जुबां में अपने प्यार का ऐलान तो कर चुके हैं बस आधिकारिक घोषणा का फैंस को इंतजार है। इससे पहले ऋषि कपूर ने आलिया और रणबीर के रिश्ते पर अपने ही अंदाज में ट्वीट करके मुहर भी लगाई थी। वहीं, हाल ही में रणबीर ने आलिया के परिवार और अपने परिवार के साथ अपना जन्मदिन मनाया है।