अनिल कपूर को कौन बनाना चाहता है 'महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री'? ट्विटर पर मिला ये जवाब
By ज्ञानेश चौहान | Updated: October 31, 2019 13:32 IST2019-10-31T13:32:50+5:302019-10-31T13:32:50+5:30
साल 2001 अनिल कपूर की फिल्म 'नायक' में उन्होंने एक दिन के मुख्यमंत्री बनने की जबरदस्त एक्टिंग की थी। इसे ध्यान में रखकर महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच सरकार बनाने के पेंच पर तंज कसा गया है।

अनिल कपूर को कौन बनाना चाहता है 'महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री'? ट्विटर पर मिला ये जवाब
बॉलीवुड एक्टर अनिल कपूर से जुड़ा एक ट्वीट इन दिनों सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है। इस ट्वीट में लिखा है कि अनिल कपूर को ही महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री बना दीजिए। अब इस ट्वीट पर खुद अनिल कपूर का रिएक्शन भी सामने आया है। उन्होंने भी मजेदार तरीके से इस ट्वीट का जवाब दिया है।
दरअसल, विजय गुप्ता नाम के एक ट्विटर यूजर ने ट्वीट करके ये डिमांड की है कि अगर महाराष्ट्र में मुख्यमंत्री का कोई हल नहीं निकल रहा तो अनिल कपूर को ही मुख्यमंत्री बना दो। विजय ने इस ट्वीट को देवेन्द्र फडणवीस और आदित्य ठाकरे को भी टैग किया है। उनका पूरा ट्वीट कुछ इस प्रकार है... महाराष्ट्र में जब तक कोई रास्ता नहीं निकलता तब तक @AnilKapoor को ही मुख्यमंत्री बना कर देख लेते हैं। पर्दे पर उनके एक दिन का कार्यकाल पूरे देश ने देखा है और सराहा है। @Dev_Fadnavis और @AUThackeray क्या सोच रहे हैं ??
महाराष्ट्र में जब तक कोई रास्ता नहीं निकलता तब तक @AnilKapoor को ही मुख्यमंत्री बना कर देख लेते हैं। पर्दे पर उनके एक दिन का कार्यकाल पूरे देश ने देखा है और सराहा है। @Dev_Fadnavis और @AUThackeray क्या सोच रहे हैं ?? pic.twitter.com/GSCIL9mo2R
— Vijay gupta (@vijaymau) October 30, 2019
विजय गुप्ता नाम के इस यूजर ने ऐसा इसलिए लिखा क्योंकि साल 2001 अनिल कपूर की फिल्म 'नायक' में उन्होंने एक दिन के मुख्यमंत्री बनने की जबरदस्त एक्टिंग की थी। उनकी इस एक्टिंग को आज तक काफी लोग पसंद भी करते हैं। इसे ध्यान में रखकर विजय गुप्ता ने महाराष्ट्र में बीजेपी और शिवसेना के बीच सरकार बनाने के पेंच पर तंज कसा है। उनका कहना है कि जब तक आप महाराष्ट्र का मुख्यमंत्री डिसाइड नहीं कर पा रहे हैं तब तक अनिल कपूर को ही मुख्यमंत्री बना दीजिए।
यह ट्वीट वायरल इसलिए हो रहा है क्योंकि अब इस पर अनिल कपूर का रिएक्शन सामने आया है। अनिल कपूर ने विजय गुप्ता के ट्वीट का मजेदार तरीके से जवाब देते हुए लिखा- ‘नहीं मैं नायक ही ठीक हूं'।
मैं nayak ही टीक हूँ 😎@vijaymauhttps://t.co/zs7OPYEvCP
— Anil Kapoor (@AnilKapoor) October 31, 2019