सुनील ग्रोवर कब करेंगे टीवी पर वापसी! डॉ मशाहूर गुलाटी ने दिया ऐसा जवाब

By शिवेंद्र कुमार राय | Updated: April 1, 2023 15:37 IST2023-04-01T15:35:48+5:302023-04-01T15:37:23+5:30

इस समय सुनील ग्रोवर यूनाइटेड कच्चे नामक आगामी वेब शो पर काम कर रहे हैं। मानव शाह द्वारा निर्देशित 8 एपिसोड की वेब सीरीज यूनाइटेड किंगडम में शूट की गई है। कहानी लंदन में अप्रवासियों के चुनौतीपूर्ण जीवन के इर्द-गिर्द घूमती है।

When will Sunil Grover return to TV! Dr Mashoor Gulati gave such an answer | सुनील ग्रोवर कब करेंगे टीवी पर वापसी! डॉ मशाहूर गुलाटी ने दिया ऐसा जवाब

'यूनाइटेड कच्चे' में नजर आ रहे हैं सुनील ग्रोवर

Highlightsसुनील ग्रोवर अब किसी भी कॉमेडी शो का हिस्सा नहीं हैं'यूनाइटेड कच्चे' में नजर आ रहे हैं सुनील ग्रोवरफिल्म जवान में शाहरुख खान के साथ नजर आएंगे

नई दिल्ली: हास्य कलाकार और अभिनेता सुनील ग्रोवर को टीवी पर किसी कार्यक्रम का हिस्सा बने 6 साल हो गए हैं। द कपिल शर्मा शो में उनके द्वारा निभाया गया गुत्थी, रिंकू भाभी और डॉ मशाहूर गुलाटी का किरदार आज भी लोगों के जेहन से नहीं उतरा है। हालांकि सुनील ग्रोवर अब किसी भी कॉमेडी शो का हिस्सा नहीं हैं। सुनील ग्रोवर आने वाले समय में शाहरूख खान की फिल्म जवान में दिखाई देंगे।

टेलीविजन पर वापसी की योजना के बारे में हाल ही में सुनील ग्रोवर ने एक समाचार पोर्टल से बात की और अपनी आगे की रणनीति के बारे में बताया। सुनील ग्रोवर ने पिंकविला से बात करते हुए कहा,  "टेलीविजन एक बहुत बड़ा माध्यम है, और मैं टेलीविजन की वजह से ही सब कुछ हूं। मैं वास्तव में टेलीविजन पर कुछ करने को तैयार हूं। अगर कुछ दिलचस्प पेशकश की जाती है तो मैं निश्चित रूप से इसे करूंगा।"

बता दें कि सुनील ग्रोवर इस समय अपने आगामी वेब शो पर काम कर रहे हैं।  मानव शाह द्वारा निर्देशित, 8-एपिसोड की वेब श्रृंखला का नाम 'यूनाइटेड कच्चे' है।  यूनाइटेड किंगडम में शूट की गई इस वेब सीरीज की कहानी लंदन में अप्रवासियों के चुनौतीपूर्ण जीवन के इर्द-गिर्द रची गई है। वेब सीरीज में सुनील ग्रोवर के अलावा सतीश शाह, सपना पब्बी, निखिल विजय, मनु ऋषि चड्ढा, नयनी दीक्षित और नीलू कोहली महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं। ये वेब सीरीज जी-5 पर देखी जा सकती है।

अपने शुरूआती दिनों के संघर्ष पर बात करते हुए सुनील ग्रोवर ने कहा कि  एक शो था जिसमें मुझे 3 दिनों के अन्दर ही रिप्लेस कर दिया गया था और उन्होंने मुझे बताया तक नहीं। मुझे किसी और के जरिए पता चला। सुनील ग्रोवर ने आगे बताया इससे निकलने में उन्हें एक महीने का समय लगा। उन्होंने कहा कि वो वापस जाकर उन लोगों के साथ दोबारा काम नहीं कर सकते।
 

Web Title: When will Sunil Grover return to TV! Dr Mashoor Gulati gave such an answer

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे