लाइव न्यूज़ :

...जब ऋषि कपूर के जलवे से मंत्रमुग्ध हो गए सातारा कॉलेज के छात्र

By भाषा | Updated: April 30, 2020 16:39 IST

पवार ने कहा, ‘‘ जब हम वई पहुंचे तो ‘रामजी की निकली सवारी’ गाने की शूटिंग मुख्य गली में चल रही थी और काफी संख्या में लोग वहां मौजूद थे।’’

Open in App
ठळक मुद्देअभिनेता ऋषि कपूर कैंसर से चली लंबी लड़ाई के बाद आज जिंदगी की जंग हार गएफैंस हो या फिर सेलेब्स किसी को भी उनके जाने पर विश्वास नहीं हो रहा है।

बॉलीवुड अभिनेता ऋषि कपूर 1979 में अपनी एक फिल्म की शूटिंग के लिए वई आए हुए थे और जब इसकी जानकारी उनके एक प्रशंसक मदन पवार को हुई तो वह यहां से 35 किलोमीटर वई तक साइकल चलाकर पहुंच गए। मुंबई से वई 200 किलोमीटर दूर है और यह मुंबई के फिल्मकारों के लिये शूटिंग की पसंदीदा जगह है। यहां गंगाजल, स्वदेश, सिंघम, चेन्नई एक्सप्रेस, गूंज उठी शहनाई समेत कई फिल्मों की शूटिंग हुई है।

पुणे-बेंगलुरु राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक लोकप्रिय मांसाहारी भोजनालय चलाने वाले पवार ने कहा, ‘‘ जब हमें पता चला कि ऋषि कपूर वई में सरगम की शूटिंग कर रहे हैं तो मैंने और मेरे चार दोस्तों ने कॉलेज की क्लास छोड़कर शूटिंग देखने जाने का निर्णय लिया। ‘’ पवार ने कहा, ‘‘ जब हम वई पहुंचे तो ‘रामजी की निकली सवारी’ गाने की शूटिंग मुख्य गली में चल रही थी और काफी संख्या में लोग वहां मौजूद थे।’’

उन्होंने बताया कि वह खुद को काफी भाग्यशाली मानते हैं कि इस दौरान वह अभिनेता से मिलने में सफल हुए। उन्होंने कहा कि अभिनेता का स्वभाव बेहद अच्छा था। उन्होंने सभी का अभिवादन किया और ऐसा लग रहा था कि उन्हें लोगों से मिलने में आनंद आता है। 

टॅग्स :ऋषि कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच