लाइव न्यूज़ :

सुष्मिता सेन ने जब बेटी को बताया तुम्हें गोद लिया है तो कुछ ऐसा था उसका रिएक्शन

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: June 4, 2019 15:06 IST

सुष्मिता सेन ने इस बात का खुलासा किया कि उनकी बेटी रेने ने कैसे रिएक्ट किया जब उसे पता चला कि सुष्मिता ने उन्हें गोद लिया है।

Open in App

सुष्मिता सेन के शादी के पहले की दो बेटियां हैं, जिनको वह बहुत प्यार करती हैं। सुष्मिता की दो बेटियां हैं रेने और अलीषा। एक्ट्रेस ने इन दोनों ही बेटियों को गोद लिया है।सुष्मिता ने रेने को 2000 में और अलीषा को 2010 में गोद लिया था। 

पहली बार सुष्मिता सेन ने इस बात का खुलासा किया कि उनकी बेटी रेने ने कैसे रिएक्ट किया जब उसे पता चला कि सुष्मिता ने उन्हें गोद लिया है। हाल ही में एक्ट्रेस ने बताया है कि इस बारे में मैंने उसे एक गेम के जरिए समझाया था।उस वक्त हम दोनों एक दूसरे के अपोजिट खेल रहे थे।

मैंने कहा अडोपटेड और बायोलॉजिकल। फिर क्या था इस पर  रेने ने कहा, 'मुझे गोद लिया गया है? मैंने कहा हां, बायोलॉजिकल बोरिंग है। तुम स्पेशल हो, आप दिल से पैदा हुई हैं। इसके बाद वो हर किसी को बताती थी, 'आप बायोलॉजिकल हैं? आप बोरिंग हैं। मुझे खुशी है कि ये मैजिक दोनों बार काम कर गया।'

एक्ट्रेस ने बताया कि वह यह भी चाहती थी जब उनकी बेटियां 18 साल की हो जाएं को वह अपने असली माता-पिता के बारे में पता कर सके इसलिए रेने जब 16 साल की थी, तो सुष्मिता ने उसे समझाया कि वो कोर्ट में जा सकती है और अपने रियल मां-पापा के नाम जान सकती हैं।

उस वक्त रेने ने मुझसे पूछा था कि  मैं क्यों चाहती हूं कि वो ये सब पता लगाएं तो मैंने कहा कि ये मैं ये नहीं कह रही हूं कि पता करो, लेकिन मैं कह रही हूं कि तुम्हें पता होने का अधिकार है। फिर कुछ देर सोचने के बाद रेने ने कहा कि नहीं मैं इसका पता नहीं लगाना चाहती।

सुष्मिता आए दिन अपनी बेटियों के साथ की फोटो सोशल मीडिया पर शेयर करती रहती हैं। वह अपनी बेटियो से बेहद प्यार करती हैं।

टॅग्स :सुष्मिता सेन
Open in App

संबंधित खबरें

टीवी तड़कामुनव्वर फारूकी संग दिखीं सुष्मिता सेन की बेटी, एक ही कार में थे सवार; वीडियो देख फैन्स चौंके

बॉलीवुड चुस्कीAarya 3 Trailer: 'आर्या 3' का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, सुष्मिता के एक्शन से भरपूर, जानें रिलीज डेट और ओटीटी

बॉलीवुड चुस्कीTaali Trailer: सुष्मिता सेन की वेब सीरीज 'ताली' का धमाकेदार ट्रेलर हुआ रिलीज

बॉलीवुड चुस्कीTaali Teaser: सुष्मिता सेन की फिल्म 'ताली' का टीजर हुआ रिलीज, ट्रांसजेंडर बनीं एक्ट्रेस

बॉलीवुड चुस्कीWeb Series Taali Motion Poster: सुष्मिता सेन बनीं ट्रांसजेंडर, 'ताली' का मोशन पोस्टर रिलीज

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस