महेंद्र सिंह धोनी को लेकर जब सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था- हमारे जीवन में बहुत सारी समानताएं हैं

By मनाली रस्तोगी | Updated: August 15, 2020 22:01 IST2020-08-15T22:01:21+5:302020-08-15T22:01:21+5:30

महेंद्र सिंह धोनी ने अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कह दिया है। ऐसे में एक बार फिर माही और सुशांत सिंह राजपूत चर्चा का विषय बने हुए हैं।

When Sushant Singh Rajput said about Mahendra Singh Dhoni - There are many similarities in our lives | महेंद्र सिंह धोनी को लेकर जब सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था- हमारे जीवन में बहुत सारी समानताएं हैं

महेंद्र सिंह धोनी को लेकर जब सुशांत सिंह राजपूत ने कहा था- हमारे जीवन में बहुत सारी समानताएं हैं

Highlightsमहेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड क्रिकेट में इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफी जीती हैंसुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में मुख्य किरदार निभाया था

भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी ने शनिवार को अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट को अलविदा कहकर पिछले एक साल से उनके भविष्य को लेकर लग रही अटकलों पर विराम लगा दिया। गैर पारंपरिक शैली में कप्तानी और मैच को अंजाम तक ले जाने की कला के साथ महानतम क्रिकेटरों की जमात में खुद को शामिल करने वाले धोनी के इस फैसले के साथ ही क्रिकेट के एक युग का भी अंत हो गया। 

(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)
(फोटो सोर्स- इंस्टाग्राम)

धोनी ने अपने इंस्टाग्राम पर लिखा, 'अब तक आपके प्यार और सहयोग के लिये धन्यवाद। शाम 7 बजकर 29 मिनट से मुझे रिटायर्ड समझिए। बता दें, धोनी ने भारत के लिये आखिरी मैच न्यूजीलैंड के खिलाफ वर्ल्ड कप सेमीफाइनल खेला था। विकेटों के बीच बेहतरीन दौड़ के लिये मशहूर धोनी उस तनावपूर्ण मैच में 50 रन बनाकर रनआउट हो गए थे। वहीं, माही के अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास ले लेने के बाद वो और सुशांत सिंह राजपूत एक बार फिर चर्चा का विषय बने हुए हैं।

दरअसल, सुशांत सिंह राजपूत ने महेंद्र सिंह धोनी पर बनी बायोपिक 'एमएस धोनी: द अनटोल्ड स्टोरी' में मुख्य किरदार निभाया था। वहीं, अमर उजाला की एक रिपोर्ट में बीबीसी के हवाले से कहा गया है कि दिवंगत अभिनेता ने कहा था कि उनकी और धोनी की जिंदगी एक जैसी है। उन्होंने कहा था, "धोनी और मेरे जीवन में बहुत सारी समानताएं हैं। यही कारण है कि मुझे उनका किरदार निभाने में मदद मिली। मैं उनकी जीवन यात्रा में खुद को देख रहा था। इसलिए मेरे लिए उनकी भूमिका को निभाना थोड़ा आसान रहा।"

(फोटो सोर्स- ट्विटर)
(फोटो सोर्स- ट्विटर)

बता दें, महेंद्र सिंह धोनी वर्ल्ड क्रिकेट में इकलौते ऐसे कप्तान हैं, जिन्होंने आईसीसी की तीन बड़ी ट्रॉफी जीती हैं। धोनी की कप्तानी में टीम इंडिया ने आईसीसी वर्ल्ड टी-20 (2007), क्रिकेट वर्ल्ड कप (2011) और आईसीसी चैम्पियंस ट्रॉफी (2013) टूर्नामेंट जीता था। मालूम हो, करियर के आखिरी चरण में वह खराब फार्म से जूझते रहे जिससे उनके भविष्य को लेकर अटकलें लगाई जा रही थीं। वहीं, महेंद्र सिंह धोनी के रिटायरमेंट की घोषणा से फैंस को तगड़ा झटका लगा है।

Web Title: When Sushant Singh Rajput said about Mahendra Singh Dhoni - There are many similarities in our lives

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे