फिल्म 'बाजीगर' में शाहरुख खान के साथ श्रीदेवी को कास्ट करना चाहते थे मेकर्स, लेकिन फिर हुआ कुछ ऐसा कि...
By अमित कुमार | Updated: May 13, 2020 20:20 IST2020-05-13T20:20:49+5:302020-05-13T20:20:49+5:30
फिल्म बाजीगर के लिए शाहरुख खान के अपोजिट श्रीदेवी को कास्ट किया जाना था। लेकिन इसके बाद मेकर्स ने इस फैसले को बदल लिया।

(फोटो सोर्स- ट्विटर)
साल 1993 में आई अब्बास-मस्तान की फिल्म 'बाजीगर' सुपरहिट साबित रही थी। फिल्म में भले ही शाहरुख खान का किरदार निगेटिव हो, लेकिन विलेन बनकर भी शाहरुख को इस फिल्म ने एक नई पहचान दी। शाहरुख की बेस्ट फिल्मों की जब भी बात होती है तो उसमें 'बाजीगर' का नाम जरूर शामिल रहता है। शाहरुख खान के साथ-साथ काजोल और शिल्पा शेट्टी ने भी इस फिल्म में जबरदस्त काम किया था।
लेकिन क्या आप जानते हैं कि अब्बास-मस्तान इस फिल्म के लिए श्रीदेवी को कास्ट करना चाहते थे। फिल्ममेकर्स फिल्म में श्रीदेवी का डबल रोल रखना चाहते थे, लेकिन बाद में उन्होंने इस फैसले को बदल लिया। इसके पीछे का कारण श्रीदेवी का अधिक पॉपुलर होना था। मेकर्स को डर था कि शाहरुख खान बतौर लीड हीरो श्रीदेवी के सामने हल्के पड़ जाएंगे, इस वजह से उन्होंने श्रीदेवी को कास्ट नहीं किया।
इसके बाद शिल्पा शेट्टी व काजोल को फिल्म के लिए साइन किया गया। इन दोनों ने अपनी जबरदस्त एक्टिंग से फिल्म को सुपरहिट बनाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। श्रीदेवी की जगह आने के बाद यह दोनों ही एक्ट्रेसेस को रातोंरात एक अलग पहचान मिल गई। वहीं शाहरुख की जगह यह फिल्म पहले सलमान खान को ऑफर की गई थी।
साल 2007 में दिए एक इंटरव्यू के दौरान सलमान खान ने खुद इस बात का खुलासा किया था कि उन्हें 'बाजीगर' फिल्म ऑफर की गई थी। इतना ही नहीं 'चक दे इंडिया' का ऑफर भी शाहरुख से पहले सलमान खान को ही दी गई थी।