लाइव न्यूज़ :

VIDEO: जब गलती से शाहरुख खान ने कर लिया था काजोल को किस, हैरान रह गए थे सभी

By अमित कुमार | Updated: June 28, 2020 06:35 IST

काजोल के साथ शाहरुख खान की फिल्मों ने हमेशा से ही अच्छा कलेक्शन किया है। 1995 में रिलीज हुई दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे ने तो कई रिक़ॉर्ड तोड़ दिए थे।

Open in App
ठळक मुद्देकाजोल कोरोना वायरस के कारण इन दिनों घर पर ही अपना सारा समय बिता रही हैं। आखिरी बार ये दोनों ही स्टार रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में नजर आए थे।डांस रिहर्सल के दौरान कुछ ऐसा होता है कि शाहरुख खान गलती से काजोल को किस कर लेते हैं।

बॉलीवुड एक्टर शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी ने बॉलीवुड में कई ब्लॉकबस्टर फिल्में दी हैं। शाहरुख खान और काजोल की जोड़ी को फैंस ने हमेशा ही पसंद किया है। दिलवाले दुल्हनिया ले जाएंगे, कुछ कुछ होता है, माय नेम इज खान और कभी खुशी कभी गम जैसी फिल्मों में काम करने के बाद ये जोड़ी बॉलीवुड की फेवरेट जोड़ियों में शामिल हो गई थी। आखिरी बार ये दोनों ही स्टार रोहित शेट्टी की फिल्म दिलवाले में नजर आए थे। 

काजोल कोरोना वायरस के कारण इन दिनों घर पर ही अपना सारा समय बिता रही हैं। ऐसे में सोशल मीडिया अक्सर उनकी पुरानी तस्वीरें और वीडियो वायरल होती रहती है। ऑफ स्क्रीन भी काजोल और शाहरुख की दोस्ती के किस्से लोगों के सामने आते रहे हैं। हाल ही में इन दोनों का एक पुराना वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दोनों कलाकार डांस रिहर्सल करते दिखाई पड़ रहे हैं। 

शाहरुख ने गलती से कर लिया था काजोल को किस

यह वीडियो फिल्म 'दिलवाले' के सेट का है। डांस रिहर्सल के दौरान कुछ ऐसा होता है कि शाहरुख खान गलती से काजोल को किस कर लेते हैं। ये देख सेट पर मौजूद सभी लोग हंसने लग जाते हैं। वीडियो को फिल्मफेयर ने अपने इंस्टाग्राम पर शेयर किया था। वीडियो में  काजोल,  शाहरुख खान के गालों को खींचती नजर आई थीं। जिसके बाद शाहरुख उन्हें किस कर लेते हैं। सोशल मीडिया पर फैंस इस वीडियो को बार-बार देख रहे हैं। 

काजोल को अजय नहीं मिले होते तो क्या कर लेती शाहरुख से शादी

काजोल ने इंस्टाग्राम पर 'आस्क मी एनीथिंग' सेशन किया था। इस सेशन के दौरान एक फैन ने काजोल से पूछा कि अगर काजोल अजय देवगन से नहीं मिली होती तो क्या वह बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख खान से शादी करतीं? इस सवाल का जवाब काजोल ने अपने ही अंदाज मे दिया। काजोल ने इस सवाल के जवाब में फैन से एक सवाल ही पूछते हुए कहा, 'क्या उस आदमी को प्रपोज नहीं करना चाहिए था?' 

टॅग्स :शाहरुख खानकाजोलबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटकोलकाता नाइट राइडर्स के लिए चीयर करते नजर आएं अबराम, सुहाना खान और अनन्या पांडे, देखिए वीडियो

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच