जब नीतीश कुमार से गुस्सा हो गए थे ऋषि कपूर , ट्वीट कर कहा था- 'कभी नहीं जाऊंगा बिहार'

By पल्लवी कुमारी | Updated: April 30, 2020 12:20 IST2020-04-30T11:50:23+5:302020-04-30T12:20:38+5:30

अभिनेता ऋषि कपूर को सांस लेने में दिक्कत के बाद 29 अप्रैल की शाम को मुंबई के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।आज सुबह 8:45 पर उनका निधन हो गया है। अभिनेता ऋषि कपूर के निधन से एक दिन पहले एक्टर इरफान की मौत हो गई थी। वह भी कैंसर से जूझ रहे थे।

when Rishi Kapoor says to nitish kumar Me no coming to Bihar after liquor Prohibition in state | जब नीतीश कुमार से गुस्सा हो गए थे ऋषि कपूर , ट्वीट कर कहा था- 'कभी नहीं जाऊंगा बिहार'

Rishi Kapoor (File Photo)

Highlightsअमेरिका में करीब एक साल तक कैंसर का इलाज कराने के बाद अभिनेता ऋषि कपूर पिछले साल सितम्बर में भारत लौटे थे। अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित देश के कई नेताओं ने ट्वीट कर शोक जताया है।

नई दिल्ली: हिंदी सिनेमा जगत के जाने-माने अभिनेता ऋषि कपूर का मुंबई के एक अस्पताल में आज (30 अप्रैल) को निधन हो गया। वह 67 वर्ष के थे। अभिनेता ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया- हमारे प्रिय ऋषि कपूर का आज सुबह 8:45 बजे उन्होंने अपनी अंतिम सांसे ली। ऋषि कपूर एक ऐसे अभिनेता थे, जिनको सोशल मीडिया पर अपनी बात बेबाकी से रखने के लिए जाना जाता था। वे अपने ट्वीट के जरिए देश के सम-सामायिक मुद्दों पर अपनी अपनी राय रखते रहते थे। ऐसा ही एक ट्वीट उन्होंने साल 2016 में बिहार को लेकर किया था। जो काफी चर्चा और विवादों में रहा था। 

ऋषि कपूर ने ट्वीट कर कहा था- 'कभी नहीं जाऊंगा बिहार'

ऋषि कपूर ने बिहार के नीतीश सरकार की ओर से पूर्ण शराबबंदी लागू होने के फैसले पर सवाल उठाया था और  ट्वीट कर कहा था- 'कभी नहीं जाऊंगा बिहार'। 

ऋषि कपूर ने अपने ट्वीट में कहा था, 'बिहार सरकार शराब की तस्करी और अवैध शराब को बढ़ावा देने वाला कदम उठाई है। दुनियाभर में शराब पर प्रतिबंध असफल रहा है। जाग जाओ। बिहार तुम्हें 3,000 करोड़ रुपये के राजस्व का भी नुकसान होगा।'

एक अन्य ट्वीट में उन्होंने कहा था,  'शराब के लिए 10 साल की जेल, अवैध तरीके से हथियार रखने पर पांच साल? वाह CM नीतीश! मैं बिहार नहीं आ रहा! 2016 में आप इतने अदूरदर्शी कैसे हो गए?'

बिहार सीएम नीतीश कुमार ने ट्वीट कर अभिनेता ऋषि कपूर के निधन पर शोक जताया है। उन्होंने लिखा, प्रख्यात फिल्म अभिनेता ऋषि कपूर जी का असामयिक निधन दुःखद। उनके निधन से हिंदी सिनेमा जगत को अपूरणीय क्षति हुई है। ईश्वर उनकी आत्मा को शांति दें।

दो साल से कैंसर से पीड़ित थे अभिनेता ऋषि कपूर

अभिनेता ऋषि कपूर के परिवार की तरफ से जारी बयान में कहा गया है कि हमारे प्रिय ऋषि कपूर का आज सुबह 8:45 बजे अस्पताल में निधन हो गया। वह बीते 2 सालों से ल्यूकेमिया के साथ लड़ाई लड़ रहे थे। अस्पताल के डॉक्टरों और मेडिकल स्टाफ ने बताया कि उन्होंने अंतिम समय तक उनका मनोरंजन किया।

अभिनेता ऋषि कपूर के भाई एवं अभिनेता रणधीर कपूर ने कहा, ‘‘ वह नहीं रहे। उनका निधन हो गया है।’’अभिनेता ऋषि कपूर के कपूर लंबे समय से कैंसर से जूझ रहे थे। तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को उन्हें एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अमेरिका में करीब एक साल तक कैंसर का इलाज कराने के बाद वह पिछले साल सितम्बर में भारत लौटे थे। फरवरी में भी तबीयत खराब होने की वजह से उन्हें दो बार अस्पताल में भर्ती कराया गया था। 

Web Title: when Rishi Kapoor says to nitish kumar Me no coming to Bihar after liquor Prohibition in state

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे