शादी वाले दिन इस वजह से हो गई थी ऋषि कपूर की हालत खराब, फिर मेहमानों के सामने हो गए बेहोश
By अमित कुमार | Updated: April 30, 2020 18:10 IST2020-04-30T18:10:50+5:302020-04-30T18:10:50+5:30
शादी के दौरान का एक किस्सा नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में शेयर किया था। नीतू ने बताया था कि कैसे अपनी शादी वाले दिन वो और ऋषि कपूर बेहोश हो गए थे।

(फोटो सोर्स- ट्विटर)
बॉलीवुड एक्टर ऋषि कपूर अब हमारे बीच नहीं रहे। अपने फिल्मी करियर में उन्होंने कई हिट फिल्में दीं हैं। ऋषि कपूर और नीतू सिंह 22 जनवरी 1980 को शादी कर ली थी। लगभग 5 साल डेट करने के बाद ऋषि कपूर ने नीतू सिंह से शादी रचा ली थी। इस शादी के दौरान का एक किस्सा नीतू कपूर ने एक इंटरव्यू में शेयर किया था। नीतू ने बताया था कि कैसे अपनी शादी वाले दिन वो और ऋषि कपूर बेहोश हो गए थे।
इस शादी में देश और दुनिया के कई मशहूर लोग शामिल हुए थे। इंटरव्यू के दौरान नीतू सिंह ने बताया था कि शादी के दौरान ऋषि और वे बेहोश हो गई थीं। नीतू सिंह ने बताया था, 'हम दोनों बेहोश हो गए थे, लेकिन दोनों अलग-अलग वजह से बेहोश हो गए थे। मैं लहंगा संभालते-संभालते बेहोश हो गई थी. जबकि ऋषि अपने आसपास बहुत ज्यादा भीड़ देखकर परेशान हो गए थे और मेहमानों के सामने ही बेहोश हो गए।
ऋषि कपूर के भाई रणधीर कपूर ने कही यह बात
ऋषि कपूर के भाई एवं अभिनेता रणधीर कपूर ने कहा, ‘‘वह नहीं रहे। उनका निधन हो गया है।’’कपूर खानदान की तीसरी पीढ़ी के मशहूर शख्स ऋषि के परिवार में पत्नी नीतू कपूर, बेटा रणबीर कपूर और बेटी रिद्धिमा कपूर हैं। तबीयत बिगड़ने के बाद बुधवार को उन्हें एच. एन. रिलायंस अस्पताल में भर्ती कराया गया था, जहां बृहस्पतिवार सुबह पौने नो बजे उनका निधन हो गया।
राष्ट्रपति, उप राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने जताया शोक
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद, उप राष्ट्रपति एम. वेंकैया नायडू और प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सहित कई हस्तियों ने उनके निधन पर शोक व्यक्त किया है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अपने ट्वीट में कहा, ‘‘ ऋषि कपूर के असामयिक निधन से गहरा दुःख हुआ है।’’ उन्होंने अपने शोक संदेश में कहा कि उनके सदाबहार और प्रसन्नचित्त व्यक्तित्व तथा ऊर्जा के कारण यह विश्वास करना मुश्किल है कि वे नहीं रहे। उनका निधन सिने जगत के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा, ‘‘ उनके परिवार, शुभचिंतकों और प्रशंसकों के प्रति मेरी शोक संवेदनाएं।’’