जब तिरंगे को लेकर ट्रोल हुई थीं प्रियंका चोपड़ा, लोगों ने कहा- कुछ तो सम्मान करो

By विवेक कुमार | Updated: August 13, 2018 16:27 IST2018-08-13T16:23:37+5:302018-08-13T16:27:17+5:30

सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ने के बाद प्रियंका, शालिनी बोस के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म, जिसका नाम फ़िलहाल 'स्काई इज ड पिंक'  रखा गया है।

When Priyanka chopra trolled for tricolor scarf | जब तिरंगे को लेकर ट्रोल हुई थीं प्रियंका चोपड़ा, लोगों ने कहा- कुछ तो सम्मान करो

जब तिरंगे को लेकर ट्रोल हुई थीं प्रियंका चोपड़ा, लोगों ने कहा- कुछ तो सम्मान करो

मुंबई, 13 अगस्त: बॉलीवुड की देसी गर्ल इन दिनों अपने विदेशी बॉयफ्रेंड निक जोनस को लेकर काफी चर्चा में हैं। ऐसी भी खबर है कि दोनों ने सगाई कर ली है। लेकिन हाल ही में प्रियंका का एक वीडियो वायरल हो रहा है। जिसके लिए  वह ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई थीं, दरअसल, पिछले साल 15 अगस्त 2017 के मौके पर प्रियंका ने गले में एक तिरंगेनुमा दुपट्टा डाल एक वीडियो शेयर किया था। जिसके कैप्शन में प्रियंका ने लिखा था- ' इंडिपेंडेंस डे, # वाइब्स इन# माय हार्ट बिलोंग्स टू इंडिया#हैप्पी इंडिपेंडेंस इंडिया #जय हिंद।' 

इस वीडियो के बाद प्रियंका ट्रोलर्स के निशाने पर आ गई। लोगों ने उन्हें जमकर खरी-खोटी सुनाई थी। एक यूजर्स ने लिखा 'तुमने जो दुपट्टा पहना हुआ है वो तिरंगा नहीं है क्योंकि उसमें अशोका चक्र है ही नहीं' वहीं एक ने लिखा -तिरंगे का कुछ तो सम्मान करो, इस विवादित पोस्ट के लिए एक्शन की जरूरत है।'  वहीं एक ने तो प्रिंयका को कहा-  प्रियंका पब्लिसिटी के लिए देश का नाम बदनाम कर रही हैं और हां ये तुम्हारा दुपट्टा नहीं है स्टूपिड, कुछ तो सम्मान करो इसका।'  

अगर फिल्मों के बारे में बात करें तो सलमान खान की फिल्म 'भारत' छोड़ने के बाद प्रियंका, शालिनी बोस के डायरेक्शन में बनने वाली फिल्म, जिसका नाम फ़िलहाल 'स्काई इज ड पिंक'  रखा गया है उसे साइन किया है। अब प्रियंका की वापसी इस फिल्म से होगी। इस फिल्म में फरहान अख्तर भी लीड रोल में हैं।

ये फिल्म आयशा चौधरी के जीवन पर आधारित है, जिन्होंने 'माय लिटिल इपिफनीस' नाम की एक किताब लिखी थी। आयशा चौधरी को जन्म से ही immune deficiency disorder थी, जिसके बारे में उन्हें 13 साल की उम्र में पता चला। लेकिन इसके बावजूद उन्होंने कभी हार नहीं मानी। उन्होंने मोटिवेशनल स्पीकर बन कर कई लोगों को निराशा से बाहर निकला। सिर्फ़ 18 साल की उम्र में ही उनका निधन हो गया था। 

Web Title: When Priyanka chopra trolled for tricolor scarf

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे