लाइव न्यूज़ :

जब लता मंगेशकर को खाने में मिलाकर दिया गया था जहर, हरे रंग की उल्टियां आने पर डॉक्टर को बुलाना पड़ा था

By ज्ञानेश चौहान | Updated: November 12, 2019 20:48 IST

ये जहर किसने दिया? उन्हें कौन मारना चाहता था? इन सवालों का जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। लेकिन जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन उनके घर का कुक अचानक गायब हो गया था।

Open in App
ठळक मुद्देघटना के बाद लता मंगेशकर की छोटी बहन ऊषा मंगेशकर ने किचन की जिम्मेदारी संभाली थी। लता मंगेशकर के 33 साल की उम्र में दिया गया था जहर।

संगीत की दुनिया में अपनी आवाज से एक अलग पहचान कायम करने वाली सुर कोकिला लता मंगेशकर इन दिनों मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में एडमिट हैं। उनकी हालत नाजुक बताई जा रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक उनकी सेहत में पहले के मुकाबले सुधार आया है। देशभर में लता मंगेशकर के स्वास्थ में सुधार के लिए दुआएं की जा रही हैं।

लता मंगेशकर की लाइफ में एक ऐसा भी पल आया था जब उन्हें जहर देकर मारने की कोशिश की गई थी। उनके सिंगिंग करियर की शुरुआत की अगर अगर हम बात करें तो यह आसान बिल्कुल नहीं था। उन्होंने लाइफ में काफी स्ट्रगल किया है। लता मंगेशकर ने काफी छोटी उम्र से संगीत को अपना जीवन मान लिया था। 

जब लता मंगेशकर की उम्र 33 साल थी उस समय वे अपने करियर की ऊंचाई पर थीं, लेकिन इस समय उनके साथ एक बड़ा हादसा हो गया। दरअसल, लता मंगेशकर के खाने में किसी ने जहर मिलाकर उन्हें दे दिया था। जहर की वजह से उनके पेट में तेज दर्द होने लगा, इसके बाद उन्हें हरे रंग की उल्टियां होने लगी। साथ ही उनका शरीर भी कांपने लगा था। जब डॉक्टर को बुलाया गया तो पहले उन्होंने लता मंगेशकर को दवाई दी। लेकिन जब उनका चेकअप करवाया गया तो पता चला कि उन्हें जहर दिया गया था।

ये जहर किसने दिया? उन्हें कौन मारना चाहता था? इन सवालों का जवाब अभी तक नहीं मिल पाया है। लेकिन जिस दिन यह घटना हुई, उस दिन उनके घर का कुक अचानक गायब हो गया था। उसने अपना वेतन तक नहीं लिया था। लेकिन यह कंफर्म नहीं हुआ कि आखिर जहर किसने दिया था? इस घटना के बाद लता मंगेशकर की फैमिली चिंता में आ गई और उनकी छोटी बहन ऊषा मंगेशकर ने किचन की जिम्मेदारी संभाल ली। 

टॅग्स :लता मंगेशकरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच