लाइव न्यूज़ :

जब कपिल ने कार्तिक आर्यन से पूछी रिलेशनशिप की बात, अभिनेता ने दिए ये जवाब

By वैशाली कुमारी | Updated: November 19, 2021 12:45 IST

बॉलीवुड के एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म धमाका को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक पत्रकार की भूमिका मैं दिखने वाले हैं।

Open in App
ठळक मुद्देकार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका आज यानी 19 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है फिल्म अपने आप में काफी दिलचस्प है क्योंकि यह महज 10 दिन में और सिर्फ एक कमरे में शूट की गई है

बॉलीवुड के एक्टर कार्तिक आर्यन इन दिनों अपनी फिल्म धमाका को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। इस फिल्म में कार्तिक आर्यन एक पत्रकार की भूमिका मैं दिखने वाले हैं। ऐसे में फिल्म का प्रमोशन करने के लिए अभिनेता हाल ही में कपिल शर्मा शो पहुंचे। वहां कार्तिक आर्यन और कपिल शर्मा ने खूब हंसी के ठहाके लगाए। कपिल शर्मा जैसा कि हर एपिसोड में आने वाले गैस की थोड़ी टांग खींचते हैं वैसे उन्होंने इस बार कार्तिक की टांग खींची। कपिल ने इस दौरान कई सारे सवाल पूछे और अभिनेता ने उसके जवाब भी दिए। 

कार्तिक आर्यन द कपिल शर्मा शो में अपने फिल्म की को-स्टार मृणाल ठाकुर के साथ जब प्रमोशन के लिए पहुंचे तो कपिल ने कार्तिक से उनके रिलेशनशिप के बारे में सवाल पूछा। कपिल शर्मा ने कहा कि अब आप धमाका जैसी फिल्म लेकर आए हैं तो हम क्या समझें आप का रिलेशनशिप कंफर्म हो गया है या फिर आप छुपाना सीख गए हैं। यह सवाल का जवाब देते हुए कार्तिक आर्यन ने एक गाने का सहारा लिया और उन्होंने कहा कि छुपाना भी नहीं आता बताना भी नहीं आता। आपको बता दें कि कार्तिक आर्यन अक्सर अपनी को एक्ट्रेस के साथ अफेयर की खबरों में बने रहते हैं। 

इसके बाद कपिल शर्मा ने कार्तिक से मजाक में सवाल किया कि क्या वह सचमुच में प्यार में पड़ जाते हैं या फिर अपनी फिल्म को हिट कराने के लिए अफेयर की झूठी अफवाह फैला देते हैं। इस कॉमेडी शो में कार्तिक आर्यन के पिता भी पहुंचे थे। अभिनेता क के पिता इस सवाल को सुनकर जोर-जोर से हंसते हुए दिखाई दिए। कार्तिक आर्यन की फिल्म धमाका आज यानी 19 नवंबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज हो गई है। आपको बता दें कि यह फिल्म अपने आप में काफी दिलचस्प है क्योंकि यह महज 10 दिन में और सिर्फ एक कमरे में शूट की गई है।

टॅग्स :Kartik Aaryanबॉलीवुड हीरोकपिल शर्माKapil Sharma
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

ज़रा हटकेKapil Sharma ने घर पर किया कन्या पूजन, वीडियो देख लोग हुए इमोशनल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच