लाइव न्यूज़ :

दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह को सता रहा है इस बात का डर, कहा- अगर ऐसा हुआ तो सुसाइड कर लूंगा

By अमित कुमार | Updated: April 21, 2020 19:05 IST

दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह ने फिल्मी करियर के दौरान हर तरह के रोल को बड़े ही खूबसूरती के साथ प्ले किया है। नसीरुद्दीन शाह को बड़े पर्दे पर देखने के लिए फैंस आज भी बेताब रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देएक इंटरव्यू के दौरान नसीरुद्दीन शाह ने खुद को लेकर कई बातों का जिक्र किया है। बात-चीत में नसीरुद्दीन शाह ने कुछ ऐसा भी कहा जिसे सुन शायद हर फैंस की आंखे नम हो जाएंगी।

बॉलीवुड के दिग्गज एक्टर नसीरुद्दीन शाह को देखना आज भी फैंस पसंद करते हैं। उम्र के इस पड़ाव में भी नसीरुद्दीन शाह लगातार अपनी एक्टिंग से प्रशंसकों का ध्यान अपनी ओर खींच रहे हैं। एक इंटरव्यू के दौरान नसीरुद्दीन शाह ने खुद को लेकर कई बातों का जिक्र किया है। बात-चीत में नसीरुद्दीन शाह ने कुछ ऐसा भी कहा जिसे सुन शायद हर फैंस की आंखे नम हो जाएंगी। 

दरअसल, नसीरुद्दीन शाह की गिनती उन कलाकारों में की जाती है, जिन्हें फैंस हमेशा से फॉलो करते आए हैं। नसीरुद्दीन शाह ने अपने इंटरव्यू में कहा, 'मुझे लगता है कि मुझमें अभी भी बहुत कुछ बाकी है। मैं लोगों तक अपना सही काम नहीं पहुंचा पाया हूं, मुझे लगता है कि मेरा अभी भी कुछ काम बाकी है, जिसको पूरा करना हैं। मुझे एक्टिंग करना पसंद है और मेरी खुशकिस्मती है कि मैं एक्टर बन पाया।'

नसीरुद्दीन शाह ने अपनी बात को जारी रखते हुए आगे कहा, 'अभिनय के प्रति मेरे अंदर अभी भी वहीं जुनून हैं, जो सालों पहले रहा करता था। अगर किसी रोज मैं सुबह उठा और और मैं प्रदर्शन करने में असमर्थ रहा तो मैं शायद सुसाइड कर लूंगा।' कुछ दिन पहले नसीरुद्दीन शाह ने लघु फिल्म 'द वॉलेट' में काम किया और उन्होंने इस फिल्म की कहानी की जमकर तारीफ की। 

टॅग्स :नसीरूद्दीन शाहबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच