VIDEO: जब बिजली बिजली गाने को शूट करते हुए उतर गई थी हार्डी संधू की पैंट, कुछ ऐसा था पलक तिवारी का रिएक्शन
By मनाली रस्तोगी | Updated: February 14, 2022 18:04 IST2022-02-14T18:03:29+5:302022-02-14T18:04:56+5:30
मशहूर पंजाबी सिंगर हार्डी संधू ने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक मजेदार वीडियो पोस्ट की है। ये वीडियो उनके हालिया गाने 'बिजली बिजली' की है। इस म्यूजिक वीडियो में हार्डी के साथ पलक तिवारी भी नजर आ रही हैं।

VIDEO: जब बिजली बिजली गाने को शूट करते हुए उतर गई थी हार्डी संधू की पैंट, कुछ ऐसा था पलक तिवारी का रिएक्शन
मुंबईः मशहूर पंजाबी सिंगर हार्डी संधू (Harrdy Sandhu) का हालिया रिलीज हुआ गाना 'बिजली बिजली' (Bijlee Bijlee) आज भी फैंस के बीच बेहद लोकप्रिय है। इस म्यूजिक वीडियो में हार्डी के साथ टीवी एक्ट्रेस श्वेता तिवारी (Shweta Tiwari) की बेटी पलक तिवारी (Palak Tiwari) भी नजर आई थीं। यही नहीं, फैंस को हार्डी और पलक की जोड़ी काफी पसंद आ रही है। फिलहाल, इस बार हार्डी अपने इसी म्यूजिक वीडियो को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं, लेकिन कारण उनकी परफॉर्मेंस नहीं बल्कि कुछ और है।
दरअसल, हार्डी संधू ने अपने आधिकारिक इंस्टाग्राम अकाउंट पर एक वीडियो शेयर किया है। ये वीडियो काफी मजेदार है क्योंकि इसमें शूटिंग के दौरान उनकी पैंट नीने खिसकती हुई नजर आ रही है। वहीं, सोशल मीडिया पर अब ये वीडियो काफी तेजी से वायरल हो रहा है। बता दें कि वीडियो में हार्डी संधू पलक तिवारी के साथ मैचिंग कपड़ों में गाने की शूटिंग कर रहे हैं। तभी हार्डी ऊप्स मूमेंट के शिकार होते हुए नजर आए। दरअसल, हार्डी संधू की पैंट गाने की शूटिंग के बीच उतर गई। सिंगर की पैंट तो नीचे उतर जाती है, लेकिन फिर भी इस बात से बेखबर पलक अपने शूट पर फोकस्ड रहती हैं।
हालांकि, बाद में पलक को जब एहसास होता है कि हार्डी संधू शूट करते-करते रुक गए हैं तो वो भी रुक जाती हैं। वहीं, जहां हंसते-हंसते हार्डी डांस करने लगते हैं तो वहीं ये देखकर पलक तिवारी भी हंसने लगती हैं और फिर सभी डांस करते-करते रुक जाते हैं। फिलहाल, हार्डी संधू ने सोशल मीडिया पर वीडियो शेयर करते हुए कैप्शन में लिखा, "ये भी हुआ था"। वैसे फैंस को भी हार्डी संधू और पलक तिवारी की ये मजेदार वीडियो काफी पसंद आ रही है और वो लगातार इसपर कमेंट भी कर रहे हैं।