लाइव न्यूज़ :

जब संजय दत्त ने सलमान खान को बताया था घमंडी, टूट गई थी सालों पुरानी दोस्ती

By अमित कुमार | Updated: June 4, 2020 21:44 IST

साजन, चल मेरे भाई और ये है जलवा जैसी फिल्मों में साथ काम करने वाले सलमान खान और संजय दत्त की दोस्ती के चर्चे बॉलीवुड जगत में आज भी होते रहते हैं।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड के बाबा कहे जाने वाले संजय दत्त भी सलमान खान को अपना छोटा भाई मानते थे। संजय दत्त पर जब कई गंभीर आरोप लगे थे तो सलमान ने ही संजू के लिए बॉलीवुड स्टार्स के बीच उनके सपोर्ट में एक कैंपन चलाया था।

सलमान खान और संजय दत्त की जोड़ी ने बॉलीवुड में कई फिल्मों में एक साथ काम किया है। ऑन स्क्रीन इन दोनों की जोड़ी को दर्शकों ने खूब पसंद किया था। वहीं रियल लाइफ में भी इनकी दोस्ती के किस्से बॉलीवुड के गलियारों में अक्सर सुनने को मिलते रहते हैं। संजय दत्त पर जब कई गंभीर आरोप लगे थे तो सलमान ने ही संजू के लिए बॉलीवुड स्टार्स के बीच उनके सपोर्ट में एक कैंपन चलाया था। 

बॉलीवुड के बाबा कहे जाने वाले संजय दत्त भी सलमान खान को अपना छोटा भाई मानते थे। लेकिन फिर दोनों के बीच कुछ ऐसा हुआ कि इस दोस्ती को नजर लग गई। धीरे-धीरे दोनों की दोस्ती में दरार आने लगी। संजू के प्रमोशन के दौरान संजय दत्त से जब सलमान खान को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कुछ ऐसा कह दिया जिससे इनके रिश्ते की सच्चाई जमाने के सामने आ गई। 

दरअसल, एक इंटरव्यू में होस्ट ने संजय दत्त से पूछा सलमान खान के लिए एक शब्द में कुछ बताइए। इस पर संजय दत्त ने जवाब दिया था कि सलमान घमंडी है। संजय दत्त के इस जवाब के साथ ही इन दोनों स्टार्स के फैंस को तगड़ा झटका लगा। आईफा 2016 में संजय दत्त और सलमान खान के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो गया था, जिसके बाद दोनों एक-दूसरे को इग्नोर करने लगे थे। 

रिपोर्ट्स की मानें तो सलमान और संजय दत्त के बीच की नाराज़गी रणबीर कपूर को लेकर भी थी। दरअसल, सलमान नहीं चाहते थे रणबीर संजय दत्त की बायोपिक में काम करें। रणबीर कपूर और कैटरीना कैफ की नजदीकियों के बाद सलमान और रणबीर के बीच विवाद खड़ा हो गया था। हालांकि, अब कैटरीना रणबीर के साथ नहीं है, लेकिन इसके बावजूद सलमान और रणबीर में तकरार जारी है। 

टॅग्स :सलमान खानसंजय दत्तबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'धुरंधर 2' का धमाका, 7वें दिन भी 47 करोड़, अब 1000Cr बस पार!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच