लाइव न्यूज़ :

ऋषि कपूर को जिंदगी भर रहा इस फिल्म को नहीं कर पाने का अफसोस, जानें वजह

By अमित कुमार | Updated: April 30, 2020 16:20 IST

जब पत्रकार रजत शर्मा ने एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर से पूछा था कि किसी बात का मलाल है, तब उन्होंने उस फिल्म को लेकर अपनी बात रखी थी।

Open in App
ठळक मुद्देऋषि कपूर ने इस फिल्म को करने से इंकार तो कर दिया, लेकिन बाद में उन्हें इस बात का पछतावा भी हुआ। 1973 में आई ‘बॉबी’ ऋषि कपूर की पहली फिल्म थी, जो एक बड़ी हिट थी। इसके बाद करीब तीन दशक तक उन्होंने कई रोमांटिक फिल्में की।

मिथुन चक्रवर्ती और पद्मिनी कोल्हापुरी की फिल्म 'प्यार झुकता नहीं' सुपरहिट रही थी। इस फिल्म की स्टोरी और गानों को लोगों ने खूब पसंद किया था। के सी बोकाडिया ने इस फिल्म को प्रोड्यूस किया था। लेकिन इस फिल्म में बतौर लीड एक्टर उनकी पसंद मिथुन चक्रवर्ती नहीं बल्कि ऋषि कपूर थे। लेकिन डेट नहीं होने के कारण ऋषि कपूर ने इस फिल्म में काम करने से इंकार कर दिया। 

ऋषि कपूर ने इस फिल्म को करने से इंकार तो कर दिया, लेकिन बाद में उन्हें इस बात का पछतावा भी हुआ। दैनिक भास्कर को दिए एक इंटरव्यू में प्रोड्यूसर के सी बोकाडिया ने कहा कि ऋषि कपूर को जिंदगी में अगर कोई रिग्रेट था, तो सिर्फ एक बात का कि वह मेरी फिल्म 'प्यार झुकता नहीं' छोड़ी है। इसके बाद उन्होंने मुझे दो फिल्मों के लए डेट दिया और कहा कि आप बस ये बताइए कि शूटिंग कहा करनी है।

उन्होंने आगे कहा कि ऋषि कपूर के साथ मैंने दो फिल्में ‘नसीब अपना अपना’ और ‘मोहब्बत की आरजू’ की। ये दोनों ही फिल्में बाक्स ऑफिस पर हिट साबित रही थी। इसके अलावा पत्रकार रजत शर्मा ने एक इंटरव्यू में ऋषि कपूर से पूछा कि किसी बात का मलाल है, तब उन्होंने कहा था कि मैंने बोकाडिया साहब की फिल्म प्यार झुकता नहीं छोड़ दी थी’। 

 

 1973 में आई ‘बॉबी’ ऋषि कपूर की पहली फिल्म थी, जो एक बड़ी हिट थी। इसके बाद करीब तीन दशक तक उन्होंने कई रोमांटिक फिल्में की। ‘लैला मजनू’, ‘रफू चक्कर’, ‘कर्ज’, ‘चांदनी’, ‘हिना’, ‘सागर’ जैसी कई फिल्मों में उनके अभिनय को सराहा गया। अभिनेता के तौर पर अपनी दूसरी पारी को लेकर वह काफी संतुष्ट थे। इस दौरान वह अपनी पत्नी के साथ ‘दो दूनी चार’ में नजर आए। 

टॅग्स :ऋषि कपूरबॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच