प्यार, शादी-तलाक और फिर... क्या है ऋतिक और सुजैन के रिश्ते का सच?

By ऐश्वर्य अवस्थी | Published: January 18, 2018 02:46 PM2018-01-18T14:46:45+5:302018-01-18T14:47:47+5:30

ऋतिक और सुजैन का रिश्ता 14 साल तक चला और अचानक एक दिन कई तरह की खबरों के बाद एक ऐसी खबर आई जिसने इनके फैंस को हिला दिया।

what is hrithik roshan and sussanne khan love story | प्यार, शादी-तलाक और फिर... क्या है ऋतिक और सुजैन के रिश्ते का सच?

प्यार, शादी-तलाक और फिर... क्या है ऋतिक और सुजैन के रिश्ते का सच?

2000 में 'कहो ना प्यार' से ऋतिक ने बॉलीवुड में एंट्री की और फैंस को अपना दीवाना बना लिया। इस फिल्म से वे रातोरात सितारे बन गए और लड़कियों के दिलों की धड़कन। लड़कियां ऋतिक की दीवानी थीं और ऋतिक का दिल सुजैन के लिए धड़कता था। इसी साल दिसंबर में ऋतिक और सुजैन सात फेरे लेकर एक-दूसरे के हो गए। ऋतिक और सुजैन का रिश्ता 14 साल तक चला और अचानक एक दिन कई तरह की खबरों के बाद एक ऐसी खबर आई जिसने इनके फैंस को हिला दिया। न्यूज थी इनके तलाक लेने की। कहते हैं ये दोनों इसलिए अलग हुए क्योंकि उस समय इन दोनों का ही दिल किसी और पर था। इन दिनों एक और खबर जोरों पर है कि एक बार फिर से ये पूर्व पति-पत्नी एक साथ आने जा रहे हैं।


ऋतिक, सुजैन बचपन के दोस्त कहे जाते हैं, कहते हैं सुजैन को एक सिग्नल पर देखकर ऋतिक को उनसे प्यार हो गया था। ऋतिक की तरह सुजैन भी फिल्मी परिवार से ही ताल्लुक रखती थीं। वो अभिनेता संजय खान की बेटी हैं। उस समय ऋतिक-सुजैन से तो अपने दिल की बात नहीं कह पाए, लेकिन अपने दिल का हाल उन्होंने अपने करीबी दोस्त अभिनेता उदय चोपड़ा को सुनाया और कह दिया कि वो सुजैन से शादी करना चाहते हैं। हालांकि, इस बीच दोनों अपने प्रोफेशन में आगे बढ़ गए। कुछ सालों बाद ऋतिक और सुजैन की नजरें फिर से मिलीं। दोनों की मुलाकातें बढ़ने लगीं और शुरू हो गई लव स्टोरी, जिसने बाद में शादी का रूप लिया।


ऋतिक-सुजैन की शादी

20 दिसंबर, 2000 को ऋतिक और सुजैन शादी के बंधन में बंध गए। दोनों ने अपनी शादी को पूरा एन्जॉय किया था। शादी की हर रस्म के दौरान दोनों जमकर नाचे- गाए। कई रस्मों के दौरान दोनों साथ ही रहे थे, इनकी शादी उस समय की सबसे बेहतरीन मानी गई थी। ये कपल शादी के बाद सबसे रिस्पेक्टिंग माना जाता रहा।


ऋतिक-सुजैन का तलाक

ऋतिक और सुजैन की शादी में कब दरार पड़ गई, इस बात का किसी को पता नहीं चला। 13 दिसंबर, 2013 को दोनों ने अपनी 17 साल की रिलेशनशिप को खत्म कर दिया। जुलाई 2014 को दोनों ने तलाक के लिए बांद्रा कोर्ट में केस फाइल किया और नंबर में ही तलाक हो गया। ऋतिक ने बताया, "सुजैन ने मुझसे अलग होने और हमारे 17 साल पुराने रिश्ते को खत्म करने का फैसला किया है। हमारे पूरे परिवार के लिए यह बेहद तनाव भरा समय रहा। अलग होने का कारण दोनों में से किसी ने भी कभी नहीं बताया। ये दोनों ने अपने अलग होने को हमेशा निजी रखा।

फिर से आ रहे करीब

ये कपल एक बार फिर से साथ आने को तैयार हैं ऋतिक से तलाक के बाद भी लगातार सुजैन उनके साथ देखी जा रही हैं। दोनों को अपने बच्चों के साथ कई बार छुट्टियां मनाते भी देखा गया है। सुजैन तलाक के बाद पहली बाद तक ऋतिक के तरीब दिखीं जब कंगना की बहन ने सोशल मीडिया पर एक फोटो पोस्ट करके इन दोनों के साथ होने की बात कही थी, जिसके बाद खुद सुजैन ने ऋतिक के स्पोट में उतरते हुए एक फोटो पोस्ट की और कंगना के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। अब  हाल ही में सुजैन ने बहुत ही प्यारा सा मैसेज करके ऋतिक के जन्मदिन पर उन्हें विश किया था। जिसके बाद से कहा जा रहा है कि एक बार फिर से ये दोनों एक दूसरे का दामन थाम सकते हैं। इन दिनों ये खबर जोर पर है जल्द ऋतिक एक बार फिर से अपनी पूर्व पत्नी सुजैन खान के साथ शादी करते हैं। वहीं, इन दोनों के परिवार इस खबरों को नकार दिया है। परिवार की ओर से कहा गया है कि दोनों की अपने बच्चों की परवरिश करने की खातिर साथ समय बिता रहे हैं, बाकी दोनों की शादी की बातें महज अफवाह है। हांलाकि इन दोनों की तरफ से इस बात पर कोई आधिकारिक मुहर नहीं लगी है ये महज अफवाह भी हो सकती है।
 

Web Title: what is hrithik roshan and sussanne khan love story

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे