लाइव न्यूज़ :

Sui Dhaaga - Made In India World TV Premiere: 22 दिसम्बर को इस चैनल पर आ रही है फिल्म सुई-धागा, यहां जानें टेलीकास्ट का समय

By मेघना वर्मा | Updated: December 6, 2018 14:09 IST

Movie Sui Dhaaga - Made In India World TV Premiere (Movie Sui Dhaaga - Made In India World Television Premiere | मूवी सुई धागा - मेड इन इंडिया वर्ल्ड टीवी प्रीमियर | मूवी सुई धागा - मेड इन इंडिया वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर): सुई-धागा फिल्म इसी साल 28 सितम्बर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। कहानी है मौजी यानी वरुण धवन की। जिसके दादा दर्जी थे मगर बिगड़े हालात की वजह से उन्हें ये काम छोड़ना पड़ा।

Open in App

कहते हैं इंसान जिस चीज को दिल से चाहता है उसे जिंदगी के किसी ना किसी मोड़ पर वो मिलता जरूर है। ऐसी ही कुछ कहानी है निर्देशक शरत कटारिया और वरूण धवन-अनुष्का शर्मा स्टार्र फिल्म सुई धागा। जल्द ही फिल्म का वर्ल्ड टेलीविजन प्रीमियर होने वाला है। दिल छू ले जाने वाली इस कहानी को जल्द ही आप सोनी इंटरटेनमेंट के सोनी मैक्स चैनल पर देख सकेंगे। आगामी 22 दिसम्बर को 8 बजे ये फिल्म टेलीविजन पर रिलीज होने वाली है। 

क्या है फिल्म की कहानी

सुई-धागा फिल्म इसी साल 28 सितम्बर को बड़े पर्दे पर रिलीज हुई थी। कहानी है मौजी यानी वरुण धवन की। जिसके दादा दर्जी थे मगर बिगड़े हालात की वजह से उन्हें ये काम छोड़ना पड़ा। अब रोज की नौकरी करके मौजी को बेइज्जत भी होना पड़ता है। इसी बीच मौजी की पत्नी ममता यानी अनुष्का उनसे कहती है कि क्यूं नहीं वो पुरानी चीजें यानी खुद का सिलाई का काम शुरु करते हैं। बस यहीं से शुरू होता है सुई और धागा का जोड़ और मौजी निकल पड़ते हैं एक नए व्यापार में जिसमें उनका साथ देती है उनकी पत्नी ममता। 

मिडिल क्लास के लोगों से मेल खाती है कहानी

फिल्म के अंत में हीरो की जीत होती है। लोअर मिडिल क्लास की ये कहानी आपको उनकी रोजमर्रा के दुख और तकलीफों से रुबरु करवाएंगी। फिल्म का निर्देशन भी बेहतरीन है जिसके लिए आपको ये फिल्म जरूर देखनी चाहिए। कुछ किरदार भले ही साइड रोल में हों मगर आपका दिल छू जाएगें।

22 दिसंबर को हो रहा है टीवी प्रीमियर

अगर आपको फैमिली फिल्में देखना पसंद है और साथ ही आप मोटिवेट करने वाले फिल्मों के शौकीन है तो आपको ये फिल्म जरूर देखना चाहिए। आपने वरुण और अनुष्का को हमेशा तड़कते-भड़कते किरदार में देखा होगा मगर इस फिल्म में उनका सरल और सीधा सा लुक आपके दिल को छू जाएगा। फिल्म 22 दिसंबर को सोनी मैक्स पर रात 8 बजे आएगी। 

टॅग्स :सुई धागाअनुष्का शर्मावरुण धवन
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB Vs SRH: जब विराट कोहली ने अनिकेत वर्मा का कैच टपकाया, तो स्टैंड्स में बैठी अनुष्का शर्मा नहीं रोक पाईं अपनी हँसी, WATCH

क्रिकेटबेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में 11 सीटें रिजर्व?, रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 2025 भगदड़ में मरने वाले फैंस को दिया सम्मान?, देखिए

क्रिकेटरॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के 11 प्रशंसकों को श्रद्धांजलि?, आईपीएल 2026 के उद्घाटन मैच में अनुष्का शर्मा, स्मृति मंधाना और जेमिमा रोड्रिग्स?, तस्वीरें वायरल

बॉलीवुड चुस्की300 करोड़ पार पहुंची 'बॉर्डर 2', साल 2026 की सबसे बड़ी ब्लॉकबस्टर

बॉलीवुड चुस्की'बॉर्डर 2' के पीछे दर्दनाक कहानी, वरुण धवन को हुआ हेयरलाइन फ्रैक्चर

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?