रणवीर सिंह के गाने 'मलहारी' पर नाचते नजर आए डोनाल्ड ट्रंप, सोशल मीडिया पर छाया हुआ है Video

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 27, 2019 08:55 IST2019-02-27T08:55:35+5:302019-02-27T08:55:52+5:30

watch video donald trump dances on ranveer singh song | रणवीर सिंह के गाने 'मलहारी' पर नाचते नजर आए डोनाल्ड ट्रंप, सोशल मीडिया पर छाया हुआ है Video

रणवीर सिंह के गाने 'मलहारी' पर नाचते नजर आए डोनाल्ड ट्रंप, सोशल मीडिया पर छाया हुआ है Video

फिल्म 'बाजीराव मस्तानी' में रणवीर सिंह ने जब 'मल्हारी' डांस किया था तो वह किस कदर वायरल हो गया था। फैंस ने फिल्म में रणवीर सिंह को आपने 'बाजीराव मस्तानी' में 'मल्हारी' गाने पर खूब झूमते हुए देखा था। लेकिन अब आजकल इंटरनेट पर इसी गाने की धुन पर अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी डांस करते हुए नजर आ रहे हैं।

चौंक गए न! दरअसल, यह ट्रंप का एक मीम डांस है, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बना हुआ है। खास बात यह है कि ट्रंप का यह मीम डांस 'मल्हारी' गाने पर ही बना हुआ। इस गाने में रणवीर के चेहरे पर ट्रंप के चेहरे को इस कदर फिट किया गया है कि देखकर लगता है मानो डोनाल्ड ट्रंप खुद ही 'मल्हारी' डांस कर रहे हों।

इस गाने में रणवीर के चेहरे पर ट्रंप के चेहरे को इस कदर फिट किया गया है कि देखकर लगता है मानो डॉनल्ड ट्रंप खुद ही 'मल्हारी' डांस कर रहे हों। यकीन नहीं आता, तो आप खुद भी इस विडियो में देख सकते हैं, जिसे एक ट्विटर पर एक फैन ने शेयर किया है। इसे देख आप अपनी हंसी रोक नहीं पाएंगे। 



 

इस डांस वीडियो को अब तक 3.5 लाख से भी ज्यादा बार देखा जा चुका है। इस पर 12 हजार लाइक है और करीब 2 हजार बार रीट्वीट किया जा चुका है।  ये पहली बार नहीं है, जब ऐसा कुछ किया गया हो। पहले भी इस तरह वीडियो एडिट किए जा चुके हैं, लेकिन यह वीडियो काफी फनी है। बाजीराव में रणवीर सिंह के अलावा दीपिका पादुकोण और प्रियंका चोपड़ा लीड रोल में थीं। 

Web Title: watch video donald trump dances on ranveer singh song

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे