Asha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

By सतीश कुमार सिंह | Updated: April 13, 2026 12:53 IST2026-04-13T11:30:32+5:302026-04-13T12:53:17+5:30

Asha Bhosle Funeral: आशा भोसले का कल मुंबई के ब्रीच कैंडी अस्पताल में 92 वर्ष की आयु में निधन हो गया।

watch Asha Bhosle Funeral Mumbai Bid Final Goodbye Legendary Singer Crowd Pays Last Respect Cremation Shivaji Park see VIDEOS Sachin Tendulkar eyes | Asha Bhosle Funeral: दिग्गज गायिका को अंतिम विदाई?, शिवाजी पार्क में अंतिम संस्कार, फैंस उमड़े, रो पड़े सचिन तेंदुलकर, देखिए तस्वीरें और वीडियो

photo-lokmat

Highlightsशिवाजी पार्क में राजकीय सम्मान के साथ किया जाएगा।आशा भोसले के आवास पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।महान आशा भोसले के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ।

मुंबईः महान पार्श्व गायिका आशा भोसले को भावभीनी विदाई देने के लिए तैयार है। 12 अप्रैल को 92 वर्ष की आयु में कई अंगों के फेल होने के कारण निधन हो गया था। अंतिम संस्कार से पहले कासा ग्रांडे स्थित आवास पर लोगों की भीड़ को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित कर रहे हैं। शिवाजी पार्क श्मशान घाट पर भी तैयारियां चल रही हैं, जिसे गायिका के गौरवशाली जीवन और विरासत को श्रद्धांजलि देने के लिए फूलों से सजाया गया है। मशहूर सिंगर आशा भोसले के पार्थिव शरीर को तिरंगे में लपेटा गया। लोग मुंबई में उनके घर पर उन्हें आखिरी श्रद्धांजलि अर्पित करने पहुंच रहे हैं।

क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और उनकी पत्नी अंजली तेंदुलकर ने मुंबई स्थित अपने आवास पर गायिका आशा भोसले को अंतिम श्रद्धांजलि अर्पित की। कल मुंबई के ब्रीच कैंडी हॉस्पिटल में 92 साल की उम्र में उनका निधन हो गया। लोअर परेल के ग्रांडे स्थित आशा भोसले के आवास पर लोगों ने उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

कॉर्पोरेट जगत की हस्तियों और प्रमुख संगीत कंपनियों ने रविवार को दिग्गज गायिका आशा भोसले के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। रेमंड के चेयरमैन एवं प्रबंध निदेशक गौतम सिंघानिया ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा, “महान आशा भोसले के निधन की खबर सुनकर गहरा दुख हुआ।”

Web Title: watch Asha Bhosle Funeral Mumbai Bid Final Goodbye Legendary Singer Crowd Pays Last Respect Cremation Shivaji Park see VIDEOS Sachin Tendulkar eyes

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे