लाइव न्यूज़ :

विवेक ओबरॉय ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी से की वोट करने की अपील, 12 मई को दिल्ली की सात सीटों पर होने हैं मतदान

By भाषा | Updated: May 5, 2019 17:15 IST

Open in App

 फिल्म अभिनेता विवेक ओबरॉय ने लोकसभा चुनाव में भाजपा की ओर से दिल्ली में रविवार को चुनाव प्रचार किया और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पक्ष में मतदान करने का लोगों से अनुरोध किया। दिल्ली में सभी सात सीटों पर 12 मई को मतदान है। प्रधानमंत्री मोदी की बायोपिक ‘‘पीएम नरेंद्र मोदी’’ में उनका किरदार निभाने वाले ओबरॉय ने दिल्लीवासियों से सभी सात सीटों पर प्रधानमंत्री के लिए मतदान करने को कहा।

करीब तीन घंटे इंतजार के बाद ‘सातों सीटें मोदी को’ कार्यक्रम के लिए ओबरॉय कांस्टीट्यूशन क्लब ऑफ इंडिया पहुंचे। ओबरॉय ने ‘‘ऊरी : द सर्जिकल स्ट्राइक’’ फिल्म के लोकप्रिय संवाद ‘हाउ इज द जोश?’ के साथ अपना संबोधन शुरू किया। उन्होंने अपनी ऊंगली पर लगी मतदान की स्याही भी दिखाई। मुंबई में 29 अप्रैल को मतदान हुआ था।

ओबरॉय ने कहा, ‘‘भारत के इतिहास में जब कभी एक राजकुमार या किसी बाहरी ने देश पर शासन किया, तब व्यापक लूट हुई है। लेकिन यह देश अब नहीं लूटेगा, बल्कि यह उठेगा।’’ उन्होंने कहा, ‘‘दिल्ली महत्वपूर्ण है क्योंकि यह देश का दिल है। माधुरी दीक्षित जी का दिल धक - धक करता है लेकिन हमारे भारत का दिल क्या कहता है? मोदी - मोदी। यदि मोदी भारत के दिल की धड़कन हैं तो वह फिर से पीएम बनेंगे।’’ 

टॅग्स :विवेक ओबेरॉयनरेंद्र मोदीलोकसभा चुनाव
Open in App

संबंधित खबरें

कारोबारअमेरिका-इजराइल और ईरान जंगः मरघट के चौकीदारों की नकेल कसिए!

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस