लाइव न्यूज़ :

लोकसभा चुनाव से पहले बड़े पर्दे पर होगी विवेक ओबेरॉय की फिल्म ‘पीएम नरेंद्र मोदी’, ये है रिलीज डेट

By भाषा | Updated: March 19, 2019 11:58 IST

Open in App

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जीवन पर बनी फिल्म ‘‘पीएम नरेंद्र मोदी’’ पांच अप्रैल को रिलीज होगी। फिल्म निर्माताओं ने मंगलवार को यह घोषणा की। पहले यह फिल्म 12 अप्रैल को रिलीज होने वाली थी। निर्माता संदीप सिंह ने एक बयान में कहा, ‘‘लोगों की मांग पर हम यह फिल्म एक सप्ताह पहले ही ला रहे हैं। लोगों को बहुत उम्मीदें हैं और उत्सुकता भी, इसलिए हम उन्हें लंबा इंतजार नहीं कराना चाहते। यह 1.3 अरब लोगों की कहानी है और मैं नहीं चाहता कि लोग इसे देखने के लिए इंतजार करें।’’

फिल्म में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की भूमिका विवेक ओबेरॉय ने निभाई है और निर्देशन उमंग कुमार ने किया है। इस फिल्म में मोदी के मुख्यमंत्री पद से लेकर 2014 के लोकसभा चुनाव में भाजपा को बहुमत मिलने के बाद प्रधानमंत्री बनने तक के सफर को दिखाया गया है। फिल्म के अन्य कलाकार बोमन ईरानी, मनोज जोशी, प्रशांत नारायण, जरीना वहाब, बरखा सेनगुप्ता, अंजान श्रीवास्तव, यतीन कार्येकर, रमाकांत दायमा, अक्षत आर सलूजा, जिमेश पटेल और दर्शन कुमार हैं।

संदीप सिंह के साथ ही विवेक ओबेरॉय के पिता सुरेश ओबेरॉय और आनंद पंडित फिल्म के सह-निर्माता हैं। यह फिल्म तमिल और तेलुगु में भी रिलीज होगी। भाषा मनीषा नेत्रपाल नेत्रपाल

टॅग्स :नरेंद्र मोदीविवेक ओबेरॉय
Open in App

संबंधित खबरें

ज़रा हटकेबनारस में सीएम यादव श्री राम भंडार में रुके और कचौड़ी, पूरी राम भाजी और जलेबी का स्वाद लिया?, वीडियो

कारोबार‘युवा आबादी’ के लाभ को भुनाने की चुनौती?, 20 से 29 वर्ष के 6.3 करोड़ स्नातकों में से 1.1 करोड़ बेरोजगार?

भारतVIDEO: चाय बागान से चुनावी हुंकार! पीएम मोदी ने श्रमिकों संग तोड़ी पत्तियां, बोले- असम में NDA हैट्रिक को तैयार

भारतएक शांत दिखने वाली विदाई से हुई भारी क्षति!

कारोबारMP-UP Sahyog Sammelan: मप्र-उप्र मिलकर लिखेंगे विकास की नई इबारत?, बाबा विश्वनाथ की शरण में सीएम डॉ. मोहन

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस