महिला का वीडियो डायरेक्टर ने किया शेयर, Video में कहा-'हम मुसलमानों ने अपने बच्चों को लोरी नहीं सुनाई... Twinkle Twinkle नहीं सिखाया...'

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: February 6, 2020 15:23 IST2020-02-06T15:23:26+5:302020-02-06T15:23:26+5:30

विवेक अग्निहोत्री ने शाहीनबाग की एक महिला का वीडियो शेयर किया है जिसमें वह भड़काऊ भाषण देती नजर आ रही है। विवेक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं।

Vivek Agnihotri shares video of Shaheenbagh's woman | महिला का वीडियो डायरेक्टर ने किया शेयर, Video में कहा-'हम मुसलमानों ने अपने बच्चों को लोरी नहीं सुनाई... Twinkle Twinkle नहीं सिखाया...'

महिला का वीडियो डायरेक्टर ने किया शेयर, Video में कहा-'हम मुसलमानों ने अपने बच्चों को लोरी नहीं सुनाई... Twinkle Twinkle नहीं सिखाया...'

Highlightsनागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर बॉलीवुड दो गुटों में बंटा नजर आ रहा हैवहीं दिल्ली के शाहीनबाग में एक लंबे समय में सीएए और एनआरसी को लेकर एक विरोध प्रदर्शन चल रहा है।

नागरिकता संशोधन कानून और एनआरसी पर बॉलीवुड दो गुटों में बंटा नजर आ रहा है। इसके पक्ष में बोलेने वाले सेलेब्स के पीछे  विरोध करने वाले सेलेब पीछे पड़ जाते हैं। वहीं दिल्ली के शाहीनबाग में एक लंबे समय में  सीएए और एनआरसी को लेकर एक विरोध प्रदर्शन चल रहा है। इसको लेकर एक डायरेक्टर विवेक अग्निहोत्री ने ट्वीट किया है।

विवेक अग्निहोत्री ने दावा किया है कि ये वीडियो शाहीन बाग का है। इस वीडियो में वह महिला भड़काऊ भाषण देती नजर आ रही है। विवेक सोशल मीडिया पर काफी एक्टिव रहते हैं। वह हर एक सामाजिक और राजनीतिक मुद्दे पर खुलकर राय रखते हमेशा नजर आते हैं।

इस बार विवेक ने वीडियो शेयर करके अपनी बात रखी है। विवेक ने वीडियो शेयर करते हुए लिखा है कि हे भगवान। radicalisation पूरा हो गया है। देखिए #ShaheenBagh समझदार मुसलमानों के लिए इतना खतरनाक क्यों है।

हम मुसलमानों ने अपने बच्चों को लोरी नहीं सुनाई... Twinkle Twinkle  नहीं सिखाया... बचपन से करबला सुनाया है।“यह सरकार जो कमाती है हमारे ताज महल और क़ुतुब मीनार से कमाती है...”।


सोशल मीडिया पर ये वीडियो तेजी से छा रहा है। इस वीडियो पर लोग तरह तरह से प्रतिक्रियाएं दे रहे हैं। ये एक भड़काऊ भाषण है। इस वीडियो में महिला का चेहरा साफ तौर पर नजर नहीं आ रहा है लेकिन वह लोगों को उकसाती नजर आ रही है।

Web Title: Vivek Agnihotri shares video of Shaheenbagh's woman

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे