Virosh Wedding: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने दी हल्दी समारोह की झलक?, मेहमानों के साथ होली है...
By सतीश कुमार सिंह | Updated: February 25, 2026 20:36 IST2026-02-25T20:34:41+5:302026-02-25T20:36:02+5:30
शादी से पहले की रस्में मंगलवार से शुरू हुईं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के परिवार, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के करीबी सहकर्मी शामिल हो रहे हैं।

photo-lokmat
उदयपुरः अभिनेता विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी की रस्में निभायी जा रही है। बुधवार (25 फरवरी) को इस जोड़े की हल्दी की रस्म शुरू हो गई है। मंदाना और विजय कल यानी 26 फरवरी को राजस्थान के खूबसूरत झील नगर उदयपुर में शादी करने जा रहे हैं। तेलुगु स्टार जोड़ी ने गीता गोविंदम और डियर कॉमरेड जैसी फिल्मों में साथ काम किया है। अपनी शादी के लिए आईटीसी मोमेंटोस को चुना है। पिछले कुछ समय से चर्चा का विषय बना हुआ है। यह जोड़ा सोमवार सुबह कड़ी सुरक्षा के बीच कुछ करीबी पारिवारिक मेहमानों के साथ उदयपुर पहुंचा।
शादी से पहले की रस्में मंगलवार से शुरू हुईं। रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा के परिवार, दोस्त और फिल्म इंडस्ट्री के करीबी सहकर्मी शामिल हो रहे हैं। 'विरोष प्रीमियर लीग' नाम से आयोजित एक दोस्ताना क्रिकेट मैच सहित कई मनोरंजक प्री-वेडिंग कार्यक्रमों के बाद, अब समारोह अधिक निजी और पवित्र रस्मों की ओर बढ़ रहे हैं। इंस्टाग्राम स्टोरीज पर हल्दी की रस्म की झलकियाँ साझा कीं।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को विजय देवरकोंडा के माता-पिता ने पत्र लिखकर उदयपुर में रश्मिका मंदाना के साथ होने वाले उनके विवाह में आमंत्रित किया है। आईएएनएस के अनुसार, प्रधानमंत्री ने पत्र में कहा, "विजय और रश्मिका के विवाह में आपका निमंत्रण पाकर मुझे अत्यंत प्रसन्नता हो रही है, जो 26 फरवरी 2026 को आयोजित होगा।
देवरकोंडा और मंदाना परिवारों को इस अत्यंत हर्षोल्लास और शुभ अवसर पर हार्दिक बधाई।" जीवन का यह प्रेम और स्नेह से भरा अध्याय, जिसे ईश्वर ने रचा है, निश्चित रूप से उनके पर्दे पर रचे गए जादू को भी मात देगा। आने वाले दिन, महीने और साल उनके साझा सपनों और उनकी पूर्ति से भरे हों। प्रेम और समझदारी के साथ, वे जिम्मेदारियों को साझा करें, एक-दूसरे की कमियों को स्वीकार करें, एक-दूसरे की खूबियों से सीखें और सच्चे साथी बनकर जीवन की यात्रा करें।