बेहद रोमांटिक अंदाज में अनुष्का को पति विराट ने किया बर्थडे विश, सोशल मीडिया पर फैंस हुए फिदा
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 1, 2018 10:34 IST2018-05-01T10:34:08+5:302018-05-01T10:34:08+5:30
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का आज 30वां जन्मदिन है। अनुष्का का जन्म 1988 में हुआ था।

बेहद रोमांटिक अंदाज में अनुष्का को पति विराट ने किया बर्थडे विश, सोशल मीडिया पर फैंस हुए फिदा
मुंबई, 1 मई: अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का आज 30वां जन्मदिन है। अनुष्का का जन्म 1988 में हुआ था। मॉडलिंग की दुनिया से बॉलीवुड में आईं अनुष्का शर्मा ने अपने छोटे से करियर में बॉलीवुड में एक अलग पहचान कायम की हैं। ऐसे में आज अभिनेत्री को बधाई देने वालों का तांता लगा है। लेकिन इस बीच उनके पति क्रिकेटर विराट कोहली ने एक प्यारी से फोटो के साथ मैसेज लिखकर अपनी पत्नी को शुभकामनाएं दी हैं।
यह भी पढ़ें: बर्थडे स्पेशल: विराट से पहले इनके साथ भी अनुष्का ने फरमाया था इश्क, पढ़ें कुछ दिलचस्प बातें
आज विराट ने सोशल मीडिया पर सेल्फी पोस्ट की है, जिसमें वह अनुष्का शर्मा को केक खिलाते दिखाई दे रहे हैं और यह फोटो सोशल मीडिया पर वायरल हो गई है। महज आधे घंटे में इसे 5.5 लाख से ज्यादा इंस्टाग्राम लाइक्स मिल चुके हैं। यह शादी के बाद अनुष्का का पहला जन्मदिन है, ऐसे में विराट ने उनके इस दिन को खास बनाने के लिए बेशक कोई कसर नहीं छोड़ी होगी। अनुष्का के जन्मदिन की तस्वीर साझा कर विराट ने लिखा, "हैप्पी बर्थडे लव। मेरी जिंदगी की सबसे पॉजिटिव और ईमानदार व्यक्ति, लव यू। उनके इस रोमांटिक अंदाज को फैंस जमकर सराह रहे हैं।
Happy B'day my love. The most positive and honest person I know. Love you ♥️ pic.twitter.com/WTepj5e4pe
— Virat Kohli (@imVkohli) May 1, 2018
यह भी पढ़ें: B'day Special: बड़ी फिल्मी है अनुष्का-विराट की प्रेम कहानी, पढ़ें दिल छू जाने वाली इनकी लव स्टोरी
12 दिसंबर 2017 को अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की थी। दोनों के बीच रोमांस और नजदीकियों की चर्चा आये दिन खबरों में सुनने को मिलती रहीं थीं। इन दोनों के बीच प्यार की सबसे बड़ी ब्रेकिंग जानकारी तक मिली जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर थी और अनुष्का विराट से मिलने कीवी देश पहुंच गईं, दोनों एक साथ घूमते नजर आए थे। फिलहाल दोनों पति-पत्नी के रूप में एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।