लाइव न्यूज़ :

विराट कोहली ने बताई अपनी और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी, पहली मीटिंग में की थी ऐसी हरकत

By मेघना वर्मा | Updated: September 5, 2019 19:54 IST

विराट कोहली ने अपनी और अनुष्का शर्मा के साथ अपनी शादी को लेकर भी कई सारी चीजें बताई। विराट ने बताया कि शादी की पूरी प्लानिंग अनुष्का शर्मा ने की थी।

Open in App
ठळक मुद्देविराट कोहली और अनुष्का शर्मा साल 2017 में शादी की थी। दोनों अक्सर ही एक साथ स्पॉट किए जाते हैं।

एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट  कोहली कुछ बेहतरीन और लव्ड कपल्स में से हैं। इनकी परफेक्ट जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ अक्सर स्पॉट किए जाते हैं और दोनों की रोमांटिक फोटोज फैंस को लुभा जाती है। मगर फैंस अक्सर उनकी लव स्टोरी जानना चाहते हैं। अब रिसेंटली विराट कोहली ने खुद अपनी और वाइफ अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी को रिवील किया है। 

विराट कोहली ने अपनी और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात के एक्सपीरियंस को लोगों के साथ शेयर किया है। अमेरिकी टेलीविजन स्पोर्ट्स रिपोर्ट को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लव स्टोरी को बताया है। विराट ने बताया कि जब वह पहली बार अनुष्का से मिले तो वो काफी नर्वस थे। विराट ने इस बात को कबूला कि वो पहली बार एक शैम्पू ऐड के लिए अनुष्का से मिले थे।

विराट ने बताया कि वह उस समय अनुष्का के साथ एक ऐड फिल्म में काम कर रहे थे और इसी के लिए उनसे पहली मुलाकात हुई थी। विराट नर्वस थे और उन्होंने ऐसे में एक जोक क्रैक किया। जिसे सुनकर अनुष्का को थोड़ा अजीब लगा और इसके बाद विराट और परेशान हो गए। 

विराट ने बताया कि उनका ये शूट तीन दिनों तक चला। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। विराट ने बताया कि इसी ऐड शूट के दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और रिश्ता कैसे आगे बढ़ता गया उन्हें खुद समझ नहीं आया। इसके बाद दोनों को साथ समझ आ गया कि उनकी जिंदगी में काफी हद तक एक जैसी है। बस धीरे-धीरे वो समझ गए कि दोनों ही एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताना चाहते हैं। 

शादी की प्लानिंग पूरी अनुष्का ने की

विराट कोहली ने अपनी और अनुष्का शर्मा के साथ अपनी शादी को लेकर भी कई सारी चीजें बताई। विराट ने बताया कि शादी की पूरी प्लानिंग अनुष्का शर्मा ने की थी। उन्होंने बताया कि शादि के समय वर अपनी मैच सीरीज में बिजी थे। इसीलिए पूरी प्लानिंग उनकी वाइफ यानी अनुष्का ने की थी। विराट कोहली ने बताया की उनकी शादी इतनी प्राइवेट थी कि सिर्फ 42 लोग शामिल हुए थे। 

टॅग्स :विराट कोहलीप्रियंका चोपड़ा
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?