विराट कोहली ने बताई अपनी और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी, पहली मीटिंग में की थी ऐसी हरकत
By मेघना वर्मा | Updated: September 5, 2019 19:54 IST2019-09-05T19:54:32+5:302019-09-05T19:54:32+5:30
विराट कोहली ने अपनी और अनुष्का शर्मा के साथ अपनी शादी को लेकर भी कई सारी चीजें बताई। विराट ने बताया कि शादी की पूरी प्लानिंग अनुष्का शर्मा ने की थी।

विराट कोहली ने बताई अपनी और अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी, पहली मीटिंग में की थी ऐसी हरकत
एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और इंडियन क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली कुछ बेहतरीन और लव्ड कपल्स में से हैं। इनकी परफेक्ट जोड़ी को फैंस काफी पसंद करते हैं। दोनों एक-दूसरे के साथ अक्सर स्पॉट किए जाते हैं और दोनों की रोमांटिक फोटोज फैंस को लुभा जाती है। मगर फैंस अक्सर उनकी लव स्टोरी जानना चाहते हैं। अब रिसेंटली विराट कोहली ने खुद अपनी और वाइफ अनुष्का शर्मा की लव स्टोरी को रिवील किया है।
विराट कोहली ने अपनी और अनुष्का शर्मा की पहली मुलाकात के एक्सपीरियंस को लोगों के साथ शेयर किया है। अमेरिकी टेलीविजन स्पोर्ट्स रिपोर्ट को दिए एक इंटरव्यू में उन्होंने अपनी लव स्टोरी को बताया है। विराट ने बताया कि जब वह पहली बार अनुष्का से मिले तो वो काफी नर्वस थे। विराट ने इस बात को कबूला कि वो पहली बार एक शैम्पू ऐड के लिए अनुष्का से मिले थे।
विराट ने बताया कि वह उस समय अनुष्का के साथ एक ऐड फिल्म में काम कर रहे थे और इसी के लिए उनसे पहली मुलाकात हुई थी। विराट नर्वस थे और उन्होंने ऐसे में एक जोक क्रैक किया। जिसे सुनकर अनुष्का को थोड़ा अजीब लगा और इसके बाद विराट और परेशान हो गए।
विराट ने बताया कि उनका ये शूट तीन दिनों तक चला। इसी दौरान दोनों के बीच बातचीत शुरू हो गई। विराट ने बताया कि इसी ऐड शूट के दौरान दोनों के बीच गहरी दोस्ती हो गई और रिश्ता कैसे आगे बढ़ता गया उन्हें खुद समझ नहीं आया। इसके बाद दोनों को साथ समझ आ गया कि उनकी जिंदगी में काफी हद तक एक जैसी है। बस धीरे-धीरे वो समझ गए कि दोनों ही एक-दूसरे के साथ जिंदगी बिताना चाहते हैं।
शादी की प्लानिंग पूरी अनुष्का ने की
विराट कोहली ने अपनी और अनुष्का शर्मा के साथ अपनी शादी को लेकर भी कई सारी चीजें बताई। विराट ने बताया कि शादी की पूरी प्लानिंग अनुष्का शर्मा ने की थी। उन्होंने बताया कि शादि के समय वर अपनी मैच सीरीज में बिजी थे। इसीलिए पूरी प्लानिंग उनकी वाइफ यानी अनुष्का ने की थी। विराट कोहली ने बताया की उनकी शादी इतनी प्राइवेट थी कि सिर्फ 42 लोग शामिल हुए थे।