बेहद खूबसूरत अंदाज में पति के साथ अनुष्का ने मनाया जन्मदिन, विराट ने लिखा-आप इस दुनिया में रोशनी लेकर आईं...
By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: May 2, 2020 09:14 IST2020-05-02T09:14:22+5:302020-05-02T09:14:22+5:30
2017 दिसंबर में अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की। दोनों के बीच रोमांस और नजदीकियों की चर्चा आये दिन खबरों में सुनने को मिलती रहीं थीं।

इंस्टाग्राम फोटो
अभिनेत्री अनुष्का शर्मा का शुक्रवार को जन्मदिन था। एक्ट्रेस ने इस खास दिन को पति और भारतीय क्रिकेट टीम के कप्तान विराट कोहली के साथ मनाया है। दरअसल इन दिनों लॉकडाउन के चलते दोनों साथ में ही वक्त बिता रहे हैं। ऐसे में अनुष्का ने अपना जन्मदिन बहुत ही सादगी के साथ मनाया है। इस मौके पर विराट ने पत्नी के नाम एक मैसेज भी शेयर किया है।
लॉकडाउन जब से शुरू हुआ है विराट आए दिन पत्नी अनुष्का के साथ की फोटो शेयर करते रहते हैं। लेकिन अब विराट कोहली ने अपने ट्विटर अकाउंट पर एक फोटो शेयर की है। इस फोटो में वह अनुष्का को केक खिलाते नजर आ रहे हैं। फोटो में विराट ने हाथ में केक का टुकड़ा पकड़ा रखा है और अनुष्का उनकी तरफ मुस्करा कर देख रही हैं।
इस फोटो को शेयर करते हुए विराट ने पत्नी के नाम एक मैसेज भी शेयर किया है। इस प्यारी सी तस्वीर को शेयर करते हुए विराटा ने अनुष्का के लिए एक प्यारा सा मैसेज भी लिखा है। उन्होंने लिखा, 'आप इस दुनिया में रोशनी लेकर आई हैं और आप मेरी जिंदगी में रोशनी भरती है। मैं आपसे प्यार करता हूं।
वहीं, अनुष्का शर्मा की बात करें तो उन्होंने अपने जन्मदिन के मौके पर सोशल मीडिया में एक कविता लिखी है। कविता के जरिए अनुष्का ने कामना की है कि जल्द से जल्द मुसीबते टल जाए और लोगों की जिंदगी पहले जैसी हो जाए। सोशल मीडिया पर अनुष्का की ये कविता छा गई है।
2017 में प्यार को दिया नाम
2017 दिसंबर में अनुष्का ने क्रिकेटर विराट कोहली के साथ शादी की। दोनों के बीच रोमांस और नजदीकियों की चर्चा आये दिन खबरों में सुनने को मिलती रहीं थीं। इन दोनों के बीच प्यार की सबसे बड़ी ब्रेकिंग जानकारी तक मिली जब टीम इंडिया न्यूजीलैंड के दौरे पर थी और अनुष्का विराट से मिलने कीवी देश पहुंच गईं, दोनों एक साथ घूमते नजर आए थे। फिलहाल दोनों पति-पत्नी के रूप में एक खुशहाल जिंदगी जी रहे हैं।