लाइव न्यूज़ :

प्रग्नेंट अनुष्का से पति विराट ने मैदान से पूछा- खाना खाया, वीडियो हुआ वायरल

By ऐश्वर्य अवस्थी | Updated: October 29, 2020 13:20 IST

वीडियो में देख सकते हैं कि विराट प्लेयर्स के साथ ग्राउंड में हैं और वहीं से इशारों में अनुष्का से पूछते हैं कि उन्होंने खाना खाया? वहीं अनुष्का भी इशारे में पति से कहती हैं कि हां उन्होंने खा लिया।

Open in App
ठळक मुद्देबॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मां बनने वाली हैंअनुष्का ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की थी

बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा मां बनने वाली हैं। एक्ट्रेस ने इस बात की जानकारी हाल ही में खुद सोशल मीडिया पर दी है। हाल ही में अनुष्का ने बेबी बंप फ्लॉन्ट करते हुए अपनी तस्वीर शेयर की थी और बताया कि वो जनवरी में मां बनेंगी।  अनुष्का इन दिनों पति विराट कोहली के सपोर्ट के लिए दुबई में आईपीएल देख रही हैं।

आईपीएल में अनुष्का इन दिनों खूब पति का सपोर्ट करती नजर आ रही हैं। हाल ही में एक बार फिर से पति का उत्साह बढ़ती एक्ट्रेस नजर आईं। लाल रंग की ड्रेस पहने अनुष्का बेहद खूबसूरत लग रही थीं। उनके चेहरे पर प्रेग्नेंसी ग्लो साफ देखी जा सकती है।

खेल के दौरान भी विराट अपनी पत्नी और होने वाले बच्चे का पूरा ध्यान रख रहे हैं। इसी बीच दोनों का एक वीडियो वायरल हो रहा है। इस वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि किस तरह विराट अपनी प्रेग्नेंट पत्नी का ध्यान रख रहे हैं। 

अनुष्का शर्मा और विराट कोहली के इस वायरल वीडियो में आप  देख सकते हैं कि विराट प्लेयर्स के साथ ग्राउंड में हैं और वहीं से इशारों में अनुष्का से पूछते हैं कि उन्होंने खाना खाया? वहीं अनुष्का भी इशारे में पति से कहती हैं कि हां उन्होंने खा लिया। पति के इस केयर को देखकर वह काफी खुश होती हैं जो उनके चेहरे पर साफ देखा जा सकता हैं। इस दौरान अनुष्का रेड कलर के वनपीस में नजर आ रही हैं।

इन दिनों अनुष्का शर्मा के चेहरे पर प्रेग्नेंसी का ग्लो साफ नजर आ रहा है। सामने आई फोटो में दिख रहा है कि अनुष्का शर्मा के बाल कान के पीछे हैं और इसके पीछे से कैमरे की ओर देखकर मुस्कुरा रही हैं।

अनुष्का की सभी फोटो सोशल मीडिया पर जमकर और तेजी से छाई हुई है। एक्ट्रेस की इस फोटो उन्हें फैंस की प्रतिक्रियाएं तो मिल ही रही हैं इसके साथ ही इस फोटो पर हर कोई कमेंट कर है।

मालूम हो कि अनुष्का और विराट ने साल 2017 में दिसंबर में इटली के लेक कोमों में शादी की थी और सोशल मीडिया के जरिए फैंस को अपनी शादी की खबर दी थी। एक्ट्रेस के जनवरी में बेबी का जन्म होगा।

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस