लाइव न्यूज़ :

कोहली-अनुष्का की जोड़ी जब शादी से पहले टूटते-टूटते बची, जानिए दोनों के इश्क से जुड़े दिलचस्प किस्से

By प्रतीक्षा कुकरेती | Updated: December 11, 2018 07:33 IST

अनुष्का शर्मा विराट कोहली से मिलने न्यूज़ीलैंड पहुंची जहां टीम इंडिया सीरीज़ खेल रही थी। इतना ही नहीं  फिल्म PK की शूटिंग के दौरान विराट, अनुष्का का 26वां जन्मदिन मनाने उदयपुर पहुंचे।

Open in App

क्रिकेट के किंग विराट कोहली और बॉलीवुड की टॉप एक्ट्रेस में से एक अनुष्का शर्मा  11 दिसम्बर को अपनी  शादी की पहली सालगिरह मना रहे है। दोनों  पिछले साल इटली के टस्कनी में शादी के बंधन में बंधे थे। अपनी फर्स्ट वेडिंग एनिवर्सरी मनाने के लिए विराट-अनुष्का ने खास प्लानिंग की है। इस दिन दोनों रोमांटिक वेकेशन पर रहेंगे। खबरों के मुताबिक दोनों ऑस्ट्रेलिया में शादी की पहली सालगिरह मनाएंगे। अपनी शादी की पहली सालगिरह पर विराट-अनुष्का एकांत में रहना चाहते हैं। इस मौके पर बता दें कि शादी से पहले दोनों का रिश्ता टूटते-टूटते बचा था। आइए हम आपको इससे जुड़ी किस्सा बताते हैं

ऐडशूट के दौरान हुई दोनों की मुलाकात

विराट और अनुष्का की मुलाक़ात 2013 में एक ऐडशूट के दौरान हुई थी। उस वक़्त विराट कामयाबी की सीढ़ी चढ़ रहे थे तो वही अनुष्का ने बॉलीवुड में अलग ही पहचान बना ली थी। इस शूट के दौरान दोनों के बीच नजदीकियां बढ़ी और दोनों के रिश्ते की चर्चा हर गली में होने लगी। इस खबर पर मुहर तब लगी जब जनवरी 2014 में साउथ अफ्रीका दौरे से वापस लौटने के बाद विराट सीधे मुंबई एयरपोर्ट से अनुष्का के घर रहने चले गए थे।

उसके बाद दोनों को कई जगह साथ साथ देखा गया। उसी साल अनुष्का विराट से मिलने न्यूज़ीलैंड पहुंची जहां टीम इंडिया सीरीज़ खेल रही थी। इतना ही नहीं  फिल्म PK की शूटिंग के दौरान विराट, अनुष्का का 26वां जन्मदिन मनाने उदयपुर पहुंचे। बस, फिर हर तरफ दोनों के इश्क के चर्चे होने लगे। एक मैच के दौरान शतक पूरा करने के बाद विराट ने अनुष्का को सबके सामने बैट से फ्लाइंग किस दी थी और इसका वीडियो बहुत वायरल हुई थी। इसके बाद दोनों पर मीडिया की नज़रें बनी रही। उस वक़्त विराट और अनुष्का सबसे ज्यादा चर्चित कपल्स में से एक थे।

2015 में अनुष्का की फिल्म एनएच 10 को लेकर विराट ने ट्वीट किया था और इसके बाद  इनका रिश्ता सुर्खियों में आ गया था। जून 2015 में टीम इंडिया एक मैच बुरी तरह से हारा था और उस मैच में विराट को चीयर करने अनुष्का भी पहुंची थी। इस पर फैंस ने हार का दोषी अनुष्का को बताकर उन्हें जमकर कोसा। लेकिन विराट ने आगे बढ़कर अनुष्का को पूरी तरह से सपोर्ट किया।

कुछ मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक 2016 की शुरुआत में इन दोनों के रिश्ते में खटास भी आई थी। वजह कुछ तस्वीरें थीं जो अनुष्का शर्मा ने एक मैगज़ीन के लिए खिंचवाई। दोनों के ब्रेकअप को लेकर काफी चर्चा रही। लेकिन  कुछ महीनों  के बाद दोनों को फिल्म सुल्तान की सक्सेस पार्टी के दौरान  साथ देखा में गया था। फिर  दोनों ने युवराज और हेजल की शादी साथ में अटेंड की थी और एक दूसरे के साथ जमकर डांस भी किया था। न्यूयॉर्क में एक साथ छुट्टियां मनाते हुए भी इन दोनों की तस्वीरों ने खूब सुर्खिया बटोरीं थी और फिर 11 दिसम्बर 2017 को दोनों हमेशा के लिए एक हो गए।

टॅग्स :अनुष्का शर्माविराट कोहली
Open in App

संबंधित खबरें

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

क्रिकेट4027 रन से साथ नंबर-1?, आईपीएल में लक्ष्य का पीछा करते हुए सबसे अधिक बल्ले से योगदान?, देखिए टॉप-5 खिलाड़ी की सूची

क्रिकेटRCB Vs SRH: 38 गेंद, 69 नाबाद रन, 5 चौके और 5 छक्के?, विराट कोहली बोले-मैदान पर वापस आना अच्छा, स्ट्राइक पर वापस आने दो और बीच-बीच में चौके लगाओ?

क्रिकेटRCB vs SRH: पडिक्कल और कोहली ने आरसीबी को दिलाई जीत, IPL ओपनर में सनराइजर्स हैदराबाद को 6 विकेट से हराया

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस