लाइव न्यूज़ :

विराट कोहली और अनुष्का शर्मा को मिला विक्की कौशल और कैटरीना कैफ की शादी का न्यौता, शादी में शामिल होंगे सिर्फ 120 मेहमान

By वैशाली कुमारी | Updated: December 5, 2021 10:18 IST

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये बात कंफर्म है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस कपल की शादी को अटेंड करेंगे। बतादें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 6 दिसंबर को रणथंबोर पहुंच जाएंगे।

Open in App
ठळक मुद्दे शादी में सिर्फ 120 गेस्ट ही शामिल होंगे विक्की कौशल और कैटरीना कैफ राजस्थान के सवाई माधोपुर के 700 साल पुराने सिक्स सेंस फोर्ट में 9 दिसंबर शादी करेंगे

विक्की कौशल और कैटरीना कैफ अपनी शादी को लेकर सुर्खियां बटोर रहे हैं। वहीं बात करे इनकी शादी में आने वाले मेहमानो कि तो मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो ये बात कंफर्म है कि विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इस कपल की शादी को अटेंड करेंगे। बतादें कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ 6 दिसंबर को रणथंबोर पहुंच जाएंगे। रिर्पोट्स कि माने तो 10 दिसंबर को एक छोटे से फंक्शन का आयोजन भी होगा, उसके बाद विक्की और कैट रणथंबोर से निकल जाएंगे। वहीं अभी तक इस कपल की फैमली भी नहीं पहुंची है, ऐसे में कहा जा रहा है कि वो लोग भी 6 दिसंबर को ही पहुंचेंगे। 

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार यहां पहुंचने से पहले कई सेलेब्स ने अपनी सिक्योरिटी टीम को रणथंबोर भेज दिया है। खबरों के अनुसार विक्की कौशल और कैटरीना कैफ राजस्थान के सवाई माधोपुर के 700 साल पुराने सिक्स सेंस फोर्ट में 9 दिसंबर शादी करेंगे। खबर यह भी है कि ये कपल पारंपरिक शादी से पहले स्पेशनल मैरिज एक्ट के तहत कोर्ट मैरिज भी करने वाला है।

सूत्रों के मुताबिक 2 दिन पहले राजस्थान में अधिकारियों की मीटिंग हुई थी जिसमें विक्की और कैट की शादी की सुरक्षा व्यवस्था पर चर्चा हुई थी, इस दौरान ये खुलासा हुआ था कि शादी में सिर्फ 120 गेस्ट ही शामिल होंगे।

वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स नें दावा किया जा रहा है कि विक्की कौशल और कैटरीना कैफ ने अपनी प्री-वेडिंड सेरेमनी के लिए थीम डिसाइड किया है। कई सारे वेडिंग प्लानर से मुलाकात के बाद इस कपल ने थीम डिसाइड की है। बतादें कि कैटरीना कैफ की शादी में आने के लिए उनके सभी फैमली मेंबर्स इंडिया आ चुके हैं।

टॅग्स :विराट कोहलीअनुष्का शर्माविक्की कौशलकैटरीना कैफहिन्दी सिनेमा समाचार
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

क्रिकेटRCB vs CSK Tickets 2026: आज से बुकिंग LIVE! फ्री मेट्रो और एंट्री के नए रूल्स

क्रिकेट2 रन से आगे निकले हिटमैन रोहित शर्मा?, आईपीएल में किसी एक टीम के खिलाफ सबसे ज्यादा रन बनाने वाले खिलाड़ी?

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच