शादी के बाद विराट-अनुष्का के साथ ही रहेंगे उनके ये दो खास

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Published: December 28, 2017 10:22 AM2017-12-28T10:22:04+5:302017-12-28T11:26:39+5:30

विराट-अनुष्का अपने मुंबई वाले 34 करोड़ के फ्लैट में रहेंगे। लेकिन इस फ्लैट में सिर्फ विराट-अनुष्का नहीं रहने वाले हैं। उनके साथ कोई और भी होगा।

virat anushka moving to mumbai house with their pets | शादी के बाद विराट-अनुष्का के साथ ही रहेंगे उनके ये दो खास

शादी के बाद विराट-अनुष्का के साथ ही रहेंगे उनके ये दो खास

साल 2017 की ग्रैंड वेडिंग-रिसेप्शन, यानी विराट-अनुष्का की शादी के फंकशंस आखिरकार पूरे हुए। 11 दिसम्बर को इटली में शादी करके लौटने पर दोनों ने अपने रिश्तेदारों-दोस्तों को दिल्ली-मुंबई में रिसेप्शन दी। 

शादी से लेकर उनकी रिसेप्शन पार्टी तक की ढेरों खबरें, तस्वीरें और वीडियोज सोशल मीडिया पर काफी शेयर और लाइक भी की गई। केवल दोस्त-रिश्तेदार ही नहीं, विराट-अनुष्का के फैन भी दोनों की शादी से बहुत खुश हैं। 

खबर है कि अब दोनों अपने मुंबई वाले 34 करोड़ के फ्लैट में रहेंगे। लेकिन इस फ्लैट में सिर्फ विराट-अनुष्का नहीं रहने वाले हैं। उनके साथ कोई और भी होगा। एक नहीं दो होंगे, लेकिन कौन? 

कहा जा रहा है कि विराट-अनुष्का के साथ शादी के बाद उनके पेट (पालतू कुत्ते) भी रहेंगे। विराट के डॉग का नाम ब्रूनो है और खबर है कि अब शादी के बाद विराट के साथ सिर्फ अनुष्का और ब्रूनो ही नहीं, बल्कि अनुष्का का डॉग डूड भी रहेगा। 

अनुष्का को अपने डॉग डूड से बहुत लगाव है इसलिए वो शादी के बाद उसे साथ लेकर ही नए फ्लैट में शिफ्ट होने जा रही हैं। दूसरी ओर विराट को भी पेट लवर कहा जाता है। 

Web Title: virat anushka moving to mumbai house with their pets

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे