शादी के बाद वापस लौटे विराट-अनुष्का, पीएम मोदी से मिलने पहुंचे

By लोकमत समाचार हिंदी ब्यूरो | Updated: December 20, 2017 21:21 IST2017-12-20T20:59:29+5:302017-12-20T21:21:06+5:30

इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग करने के बाद क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इंडिया वापस आ गए ह�..

Virat Anushka Meet PM Modi | शादी के बाद वापस लौटे विराट-अनुष्का, पीएम मोदी से मिलने पहुंचे

शादी के बाद वापस लौटे विराट-अनुष्का, पीएम मोदी से मिलने पहुंचे

इटली में डेस्टिनेशन वेडिंग करने के बाद क्रिकेटर विराट कोहली और अनुष्का शर्मा इंडिया वापस आ गए हैं। दोनों ही आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलने पहुंचे। पीएम से मिलने पहुंचे विरुष्का की इस तस्वीर को पीएमओ के ऑफिशियल अकाउंट से ट्वीट किया गया है। पीएम ने नये जोड़े को शादी की बधाई दी है। विरुष्का ने कल दिल्ली में होने वाले रिसेप्शन पार्टी के लिए प्रधानमंत्री को इनविटेशन भी दिया।

कल दिल्ली में विराट-अनुष्का की रिसेप्शन पार्टी है। जिसके लिए ये कपल दिल्ली लौटा है। फिल्म जगत और क्रिकेट वर्ल्ड के दोस्तों के लिए इन्होंने मुंबई में भी रिसेप्शन रखा है। मुंबई में 26 दिसंबर को पार्टी रखी गई है। हाल ही में इन दोनों की हनीमून की फोटो भी वायरल हुई थी। विराट-अनुष्का ने 11 दिसंबर को इटली में शादी की थी। 

Web Title: Virat Anushka Meet PM Modi

बॉलीवुड चुस्की से जुड़ीहिंदी खबरोंऔर देश दुनिया खबरोंके लिए यहाँ क्लिक करे.यूट्यूब चैनल यहाँ इब करें और देखें हमारा एक्सक्लूसिव वीडियो कंटेंट. सोशल से जुड़ने के लिए हमारा Facebook Pageलाइक करे