वायरल गाना 'कचा बादाम' के गायक भुबन बड्याकर का एक्सीडेंट, अस्पताल में हुए भर्ती, जानिए
By अनिल शर्मा | Updated: March 1, 2022 14:25 IST2022-03-01T14:12:05+5:302022-03-01T14:25:08+5:30
भुबन ने हाल ही में एक पुरानी कार खरीदी थी जिसे वे चलाना सीख रहे थे। इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये हादसा 28 फरवरी को हुआ था।

वायरल गाना 'कचा बादाम' के गायक भुबन बड्याकर का एक्सीडेंट, अस्पताल में हुए भर्ती, जानिए
सोशल मीडिया पर वायरल हुआ गाना कच्चा बादाम के गायक भुबन बडियाकर एक कार हादसे का शिकार हो गए हैं। रिपोर्ट के मुताबिक, भुबन ने हाल ही में एक पुरानी कार खरीदी थी जिसे वे चलाना सीख रहे थे। इसी दौरान उनकी कार दुर्घटनाग्रस्त हो गई। हादसे के बाद उन्हें तुरंत अस्पताल ले जाया गया। मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक ये हादसा 28 फरवरी को हुआ था।
भुबन पिछले कुछ हफ्तों में अपने गाने 'कच्चा बादाम' की वजह से वायरल हुए थे। वे गाने गा कर घूम-घूमकर मूंगफली बेचने का काम करते हैं। भुबन हाल ही में कोलकाता के आलीशान पब में गाते नजर आए थे। वे इस वक्त इंटरनेट सनसनी बन गए हैं। नेटिज़न्स हिट गाने पर रील अपलोड कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर 'कच्चा बादाम' के चलन में कई हस्तियां भी शामिल हो गई हैं।
हाल ही में, उन्हें अभिनेता नील भट्टाचार्य द्वारा अपलोड की गई एक इंस्टाग्राम रील में अपने ही गाने पर डांस करते देखा गया। वीडियो में भुबन को लोगों के एक समूह के साथ हुक स्टेप करते हुए देखा जा सकता है। वीडियो को कैप्शन दिया गया था- "उस आदमी के साथ जिसने यह गीत गाया है। इस रत्न का समर्थन करें… उनसे मिलकर खुशी हुई।”
हाल ही में एक कार्यक्रम में पश्चिम बंगाल पुलिस ने भुबन को सम्मानित किया है। भुबन ने मूंगफली बेचने के लिए बीरभूम जिले के गांवों की यात्रा करते समय खरीदारों को आकर्षित करने के लिए गीत बनाया। उन्हें पश्चिम बंगाल पुलिस मुख्यालय बुलाकर सम्मानित किया गया।भुबन ने कहा था कि "मैं खुद को विशेषाधिकार प्राप्त महसूस करता हूं। कभी नहीं सोचा था कि मैं यहां पहुंचूंगा। भगवान की कृपा है। ऐसा कभी सपने में भी नहीं सोचा था। मैंने सिर्फ गाना बनाया है, कभी नहीं सोचा था कि यह इतना हाइलाइट किया जाएगा।"