लाइव न्यूज़ :

सोशल मीडिया को लेकर बोले वीर दास- पोस्ट करना बंद नहीं करूंगा, ना ही डरूंगा

By भाषा | Updated: July 16, 2020 20:23 IST

Open in App
ठळक मुद्देहास्य कलाकार आदर मलिक, साहिल शाह और अजीम बनातवाला ने अपने पुराने वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट सामने आने के बाद लोगों से माफी मांगी थी, जिसके एक दिन बाद दास का यह बयान सामने आया है। हास्य कलाकारों ने कहा कि अगर उन्होंने किसी की धार्मिक भावनाएं आहत की थीं तो वे माफी मांगते हैं।

अभिनेता-हास्य कलाकार वीर दास (Vir Das) ने गुरूवार को कहा कि वह सोशल मीडिया पर जारी ''घृणा'' से भयभीत होने वाले नहीं हैं लेकिन अपने प्रशंसकों से निवेदन किया कि वे ट्विटर पर ट्रोल्स द्वारा की गई अभद्र टिप्पणियों को नजरअंदाज करें और उन्हें नहीं पढ़ें। 

हास्य कलाकार आदर मलिक, साहिल शाह और अजीम बनातवाला ने अपने पुराने वीडियो और सोशल मीडिया पोस्ट सामने आने के बाद लोगों से माफी मांगी थी, जिसके एक दिन बाद दास का यह बयान सामने आया है। हास्य कलाकारों ने कहा कि अगर उन्होंने किसी की धार्मिक भावनाएं आहत की थीं तो वे माफी मांगते हैं। दास ने ट्विटर पर की गई अपनी टिप्पणी में कहा कि वह हास्य सामग्री साझा करना जारी रखेंगे लेकिन आने वाले चार-पांच दिन वह अपने पेज पर की जाने वाली टिप्पणियों को नहीं पढ़ेंगे। 

हाल ही में कई हास्य कलाकारों जैसे दास, रोहन जोशी और कनीज सुर्का ने आरोप लगाया था कि उनकी व्यक्तिगत संपर्क जानकारी और पता आदि ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर सार्वजनिक किए गए थे, जिसके बाद से उन्हें ट्रोल किया गया। इस सप्ताह की शुरुआत में वरूण ग्रोवर, अदिति मित्तल इत्यादि कई हास्य कलाकारों के पुराने चुटकुलों के स्क्रीनशॉट लेकर ट्विटर पर वायरल किए गए, जिसमें दावा किया गया कि इन्होंने चुटकलों में हिंदू देवी-देवताओं का इस्तेमाल किया। 

टॅग्स :बॉलीवुड गॉसिप
Open in App

संबंधित खबरें

बॉलीवुड चुस्कीआदित्य धर ने संतोष कुमार आरएस को भेजा नोटिस, कुमार ने दावा किया था कि 'धुरंधर 2' के मेकर्स ने उनकी कहानी को किया है कॉपी

बॉलीवुड चुस्की13 दिन में 1435 करोड़! धुरंधर 2 बनी चौथी सबसे बड़ी फिल्म, RRR को पछाड़कर रच दिया इतिहास

बॉलीवुड चुस्कीBigg Boss 18 फेम Rajat Dalal की शादी की पहली झलक, इमोशनल मैसेज ने जीता दिल

बॉलीवुड चुस्कीValmiki Ramayana film: रामनवमी पर 'वाल्मिकी रामायण' की घोषणा, फिल्म की रिलीज डेट भी बताई गई

बॉलीवुड चुस्की'तुझ जैसे छोटे आर्टिस्ट के लिए एसी नहीं है': बैकग्राउंड एक्टर ने 'धुरंधर' के सेट पर हुए अपमानजनक अनुभव को किया साझा

बॉलीवुड चुस्की अधिक खबरें

बॉलीवुड चुस्कीप्रियंका चोपड़ा ने जीजा राघव चड्ढा का बढ़ाया हौसला, चर्चा में है 'देसी गर्ल' का यह कदम

बॉलीवुड चुस्कीरिलीज के 20 साल बाद?, रैपर यो यो हनी सिंह और बादशाह के 'अश्लील और अपमानजनक' गाने को हटाने का निर्देश, दिल्ली उच्च न्यायालय ने कहा-‘अंतरात्मा पूरी तरह से झकझोर’ दी?

बॉलीवुड चुस्कीRamayana: रणबीर कपूर की 'रामायण' का टीजर, इमोशनल हुए फैंस

बॉलीवुड चुस्कीआज का इतिहासः देश-दुनिया में 30 मार्च की तारीख, महत्वपूर्ण घटनाओं का सिलसिलेवार ब्योरा?

बॉलीवुड चुस्कीअभिव्यक्ति का शाश्वत माध्यम रहा है रंगमंच