Republic Day 2021: भारतीय सेना को श्रद्धांजलि देने के लिए विनीत कुमार सिंह ने गाया बेहद इमोशनल गाना, वीडियो वायरल
By अमित कुमार | Updated: January 25, 2021 15:52 IST2021-01-25T15:49:39+5:302021-01-25T15:52:42+5:30
एक्टर विनीत कुमार सिंह ने 26 जनवरी के मौके पर भारतीय सेना के लिए एक गाना गाया है। इस गाने को उन्होंने सोशल मीडिया पर शेयर करने के साथ ही अपने यू-ट्यूब चैनल पर भी अपलोड किया है।

(फोटो सोर्स- सोशल मीडिया)
भारत में हर दिन कोई न कोई त्यौहार मनाया जाता है। हर धर्म को मानने वाले लोग पूरे उल्लास के साथ अपने पर्व मनाते हैं, लेकिन कुछ त्यौहार ऐसे भी हैं, जो प्रत्येक देशवासी के लिए महत्वपूर्ण हैं और पूरे देश में सम्मान और स्नेह के साथ मनाए जाते हैं। 26 जनवरी भी एक ऐसा ही दिन है, जो देश का राष्ट्रीय पर्व है। इस बीच एक्टर विनीत कुमार सिंह ने भारतीय सेना को श्रद्धांजलि देने के लिए एक बेहद ही इमोशनल गाना गाया है।
विनीत कुमार सिंह का यह गाना सोशल माीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। लोग इस गाने को खासा पसंद कर रहे हैं। इंस्टाग्राम पर विनीत ने एक वीडियो शेयर किया और लिखा, "हमारे सैनिकों को एक छोटी सी श्रद्धांजलि। यह सॉन्ग मेरे द्वारा लिखा और गाया गया है। उम्मीद है आप इसे पसंद करेंगे। इस गाने को अभी तक विनीत कुमार के यू-ट्यूब चैनल पर 1430 लोग देख चुके हैं।
ऐसा रहा है 26 जनवरी का इतिहास
26 जनवरी के इतिहास की बात करें तो इस दिन भारत का संविधान लागू हुआ। भारत को 15 अगस्त 1947 को अंग्रेजों से आजादी तो मिल गई थी, लेकिन 26 जनवरी 1950 को भारत एक संप्रभु लोकतांत्रिक गणराज्य घोषित हुआ। इस दिन राजधानी में राजपथ पर होने वाले मुख्य आयोजन में भारत की सांस्कृतिक झलक के साथ ही सैन्य शक्ति और परंपरागत विरासत की झांकी पेश की जाती है।